Raisen Road Accident : रायसेन, मध्य प्रदेश। बेगमगंज में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भोपाल रोड पर दाल मिल के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आयशर ट्रक (नंबर MP-38 G 0546) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तुलसीपार निवासी अलीम मंसूरी (लगभग 35 वर्ष), उनकी मां भूरन बी (60) और पत्नी अनवरी बी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ग्राम बेरखेड़ी जोरावर में जनाजे में शामिल होने जा रहे थे।
MP Fertilizer Shortage : खाद के लिए MP की 4 जगहों पर चक्काजाम, खजुराहो जाने वाले मंत्री घंटों फंसे
सूचना मिलते ही 112 एफआरबी तुरंत मौके पर पहुंची। एएसआई संतोष गीद, सैनिक धनीराम और पायलट मोहम्मद शाहिद ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को ट्रक के नीचे से निकाला और सिविल अस्पताल बेगमगंज पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने अलीम मंसूरी को मृत घोषित कर दिया। मां भूरन बी और पत्नी अनवरी बी को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। अनवरी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, वे अभी भी बेहोश हैं।
सबसे दुखद बात यह रही कि 108 एम्बुलेंस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में परिजन और ग्रामीण प्राइवेट वाहनों से दोनों महिलाओं को भोपाल ले जा रहे थे, लेकिन गैरतगंज पहुंचते-पहुंचते भूरन बी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
इस तरह हादसे में मां-बेटे दोनों की जान चली गई। ग्रामीणों का गुस्सा है कि अगर समय पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध हो जाती तो शायद भूरन बी को बचाया जा सकता था। इसी दिन सुबह करीब 10 बजे बेगमगंज-सागर-भोपाल मार्ग पर बेरखेड़ी चौराहे के पास एक और हादसा हुआ।
सागर से भोपाल जा रही एक निजी बस (लगभग 35 यात्रियों से भरी) बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।