Latest

Navodaya Entrance Exam : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को, ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

Navodaya Entrance Exam

Navodaya Entrance Exam : राजगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी (राजगढ़) में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए बड़ी परीक्षा अब बहुत करीब आ गई है। सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2026) आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी।

MP SIR Survey : सोहागपुर अव्वल, नर्मदापुरम सबसे फिसड्डी! वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा

यह परीक्षा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें चयनित होने पर बच्चों को पूरी तरह मुफ्त और राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

Sehore News : तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, खंभा टूटा-कार खेत में समाई, बाल-बाल बचा ड्राईवर

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभिभावक अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्राचार्य ने सभी पालकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें लिखी सभी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और फोटो आदि को अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी (प्रिंट आउट) लाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी बच्चे को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

MP Crime News : 13 साल के बच्चे ने ट्रेन से छलांग लगाकर बचाई अपनी जान, नर्मदापुरम में अपहरण कांड से दहशत

विद्यालय ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा की सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लें। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंच जाएं ताकि कोई परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *