Latest

MP SIR Survey : सोहागपुर अव्वल, नर्मदापुरम सबसे फिसड्डी! वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा

MP SIR Survey

MP SIR Survey : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के काम में सोहागपुर विधानसभा ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे नर्मदापुरम जिले में सोहागपुर पहले और संभाग में दूसरे स्थान पर रही। सबसे खास बात यह है कि सोहागपुर में सबसे ज्यादा 2,47,213 मतदाता हैं, फिर भी यहां गणना पत्रकों का भराव और डिजिटाइजेशन का काम 100 प्रतिशत पूरा हो गया।

MP News : भोपाल के अशोका गार्डन में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प, तलवार-छुरी से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

एसडीएम प्रियंका भलावी के नेतृत्व में उनकी टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर से शुरू हुआ अभियान 2 दिसंबर की रात तक पूरी तरह खत्म कर दिया गया। 314 मतदान केंद्रों पर काम करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ), सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने दिन-रात मेहनत की। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स ने भी पूरा सहयोग दिया।

Bhopal Gas Tragedy : भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्‌टी, सेंट्रल लाइब्रेरी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा

आंकड़ों में सोहागपुर का प्रदर्शन
कुल मतदाता: 2,47,213
डिजिटल हुए मतदाता: 2,40,775 (97.40%)
नाम हटेंगे: 6,449 (मृत, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि वाले)
जानकारी नहीं मिली: 3,291 मतदाता (2003 की सूची के)

एसडीएम प्रियंका भलावी ने कहा कि 22 साल बाद इतना विस्तृत घर-घर सत्यापन हुआ है। बीएलओ ने हर घर जाकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण और पहचान पत्रों की जांच की। प्रदेश में आमला विधानसभा ने पहला स्थान हासिल किया है, लेकिन नर्मदापुरम जिले में सोहागपुर सबसे आगे रही।

Harda News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वनपाल नितिन सिंह तोमर निलंबित, वनमंडल अधिकारी ने जारी किया आदेश

जिले की अन्य विधानसभाओं की स्थिति
सिवनी मालवा: 2,48,509 मतदाता – 99.93% काम पूरा
पिपरिया: 2,39,143 मतदाता – 99.20% काम पूरा
होशंगाबाद: 2,26,300 मतदाता – केवल 98.22% काम (सबसे पीछे)

Vidisha News : सांची को मिली अंडमान एक्सप्रेस, विदिशा को कर्नाटक संपर्क क्रांति का ठहराव

जिले में कुल 9,61,165 मतदाताओं का SIR चल रहा है। सोहागपुर में सबसे ज्यादा मतदाता होने के बावजूद सबसे तेज काम पूरा होना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *