Latest

MP Crime News : 13 साल के बच्चे ने ट्रेन से छलांग लगाकर बचाई अपनी जान, नर्मदापुरम में अपहरण कांड से दहशत

MP Crime News

MP Crime News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम जिले के केसला थाना क्षेत्र के गांव जामुनडोल में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्कूल जा रहे 13 साल के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर इटारसी रेलवे स्टेशन तक ले आए और ट्रेन में बैठाकर कहीं दूर ले जाने की फिराक में थे। लेकिन बच्चे ने जो हिम्मत और सूझबूझ दिखाई, उसने सबको हैरान कर दिया।

जानकारी के अनुसार बच्चा सुबह कालाआखर स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और सीधे इटारसी रेलवे स्टेशन ले गए। वहां उन्होंने बच्चे को किसी ट्रेन में चढ़ा दिया।

MP SIR Survey : सोहागपुर अव्वल, नर्मदापुरम सबसे फिसड्डी! वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा

ट्रेन जैसे ही स्टेशन से चली और उसकी रफ्तार अभी धीमी थी, बच्चे ने मौत को मात दे दी। उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। छलांग लगाते वक्त वह गिर पड़ा और उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

इटारसी में मौजूद जीआरपी पुलिस ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जीआरपी ने बच्चे से बात कर उसके परिजनों का पता लगाया। सूचना मिलते ही परिजन, गांव के सरपंच दुर्गेश धुर्वे और सुमित सेलूकर जीआरपी थाना पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए।

MP News : भोपाल के अशोका गार्डन में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प, तलवार-छुरी से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि बच्चे ने साफ-साफ कहा है कि उसे बाइक पर बैठाकर लाया गया था। उसका बयान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

चूंकि अपहरण जामुनडोल क्षेत्र में हुआ है, इसलिए पूरा मामला केसला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस इटारसी रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपहरणकर्ताओं की शिनाख्त हो सके और जल्द गिरफ्तारी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *