Latest

Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप

Bhopal Mistreatment of doctors

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में वर्दी की आड़ में हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे चिकित्सा जगत को हिला कर रख दिया है। हमीदिया अस्पताल से जुड़े जूनियर डॉक्टरों ने गंभीर आरोप लगाया है कि 28 नवंबर की शाम चार पुलिसकर्मी शराब के नशे में कलियासोत डैम के पास उनकी कार रोकी, दो महिला डॉक्टरों के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और जबरन पांच हजार रुपये की उगाही कर ली।

Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के पदाधिकारियों के अनुसार, डॉ. मुजीब और दो महिला डॉक्टर कलियासोत डैम घूमकर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार पुलिसकर्मी (पवन, सुनील और दो अन्य) आए। सभी वर्दी में थे और शराब के नशे में धुत दिख रहे थे। उन्होंने पहले आसपास के लोगों को भगाया और फिर डॉक्टरों की कार को जानबूझकर रोक लिया।

Betul Ganja Smuggling : इंदिरा कॉलोनी में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ी महिला, घर से नशीला पदार्थ बरामद

इसके बाद शुरू हुई बदसलूकी। एक पुलिसकर्मी ने महिला डॉक्टरों पर अश्लील टिप्पणी की। जब डॉक्टरों ने विरोध किया तो धक्का-मुक्की हुई, फोन छीन लिया गया और 5 हजार रुपये मांगे गए। आधे पैसे नकद लिए गए, बाकी आधे UPI से एक पुलिसकर्मी द्वारा बताई गई ID पर ट्रांसफर कराए गए। डॉक्टरों ने उस ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रखा है।

Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक

अगले दिन 29 नवंबर को पीड़ित डॉक्टर Zero FIR दर्ज कराने कोहेफिजा थाने पहुंचे। वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। डॉक्टरों का आरोप है कि थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने न सिर्फ FIR दर्ज करने से साफ मना कर दिया, बल्कि कहा – “पैसे वापस मिल रहे हैं तो चुपचाप चले जाओ, मामला खत्म करो।”

जब डॉक्टरों ने जिद की तो उन्हें अंदर बुलाकर डांट लगाई गई। तीसरे दिन भी जब डॉक्टर जानकारी लेने गए तो TI ने फिर गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की कर भगा दिया।

Vidisha News : शमशाबाद में पुलिस ने पकड़े दो शातिर, जैकेट से निकला देशी कट्टा, बिना नंबर की बाइक भी जब्त

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने चार मांगें रखी हैं:
1. चारों आरोपी पुलिसकर्मियों पर तुरंत FIR और सस्पेंड।
2. कोहेफिजा TI कृष्ण गोपाल शुक्ला पर भी FIR।
3. TI से 2-3 दिन में लिखित सार्वजनिक माफी।
4. पीड़ित डॉक्टरों को सुरक्षा।

JDA ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो कोहेफिजा थाना घेराव किया जाएगा। सोमवार (1 दिसंबर 2025) को JDA प्रतिनिधि पुलिस कमिश्नर से मिलकर सारे सबूत पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *