Latest

Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत

Bhopal E-rickshaw Accident

Bhopal E-rickshaw Accident : मध्य प्रदेश। भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में रविवार देर रात एक दिल तोड़ देने वाला हादसा हो गया। ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के मासूम प्रथम की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी मां सुरेखा की गोद में था और पलटते ही उछलकर जमीन पर जा गिरा। हादसे में मां सुरेखा, दादा मोहन ठाकुर और एक अन्य महिला भी घायल हो गईं।

Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस

पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले मजदूर शिवकुमार का परिवार कोलार में अपनी बुआ की सगाई में शामिल होने जा रहा था। रविवार रात करीब 9-10 बजे सुरेखा अपने नौ महीने के बेटे प्रथम को गोद में लेकर ई-रिक्शा में सवार हुई। साथ में दादा मोहन ठाकुर और परिवार के पांच अन्य लोग भी थे। कुल आठ-नौ लोग ई-रिक्शा में ठुंसकर बैठे थे।

रास्ते में चूनाभट्टी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार से ई-रिक्शा जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया। गोद में बैठा प्रथम मां के हाथ से छूटकर दूर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसने तुरंत दम तोड़ दिया।

Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद

परिवार के लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। उसने तेज रफ्तार में ई-रिक्शा चलाया और खड़ी कार को देखकर भी ब्रेक नहीं लगाया।

हादसे की सूचना मिलते ही चूनाभट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप

मृतक के ताऊ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सबसे छोटे भाई की शादी पक्की हुई है और कोलार में सगाई का कार्यक्रम था। खुशी मनाने जा रहे परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत कारित करने का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *