Latest

Bhopal News : भोपाल फार्मेसी काउंसिल में बवाल, युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला, अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज

Pharmacy Council President Sanjay Jain Booked For Assault

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल में मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल का दफ्तर उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब एक युवक तुषार सोनारे ने रोते-बिलखते वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अध्यक्ष संजय जैन और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने उसे बेरहमी से पीटा। तुषार का कहना है कि पिछले एक महीने से वह अपना सर्टिफिकेट डिजिटल साइन कराने के चक्कर काट रहा था, लेकिन हर बार टालमटोल होता था।

Gauharganj Rape Case : गौहरगंज रेप केस के आरोपी सलमान खान को फांसी दो… मुस्लिम समाज ने माता मंदिर चौराहे पर किया प्रदर्शन

शुक्रवार को वह फिर काउंसिल पहुंचा। रजिस्ट्रार मैडम लंच पर चली गईं और घंटों नहीं लौटीं। तुषार ने परेशान होकर अपनी और अन्य स्टूडेंट्स की समस्या का वीडियो बनाना शुरू किया। जैसे ही अंदर बैठे अधिकारियों को पता चला, वे बाहर आए।

पहले गार्ड ने उसका कॉलर पकड़ा और धक्का दिया। तुषार ने खुद को छुड़ाया तो गार्ड पीछे गिर गया। बस फिर क्या था – पूरा स्टाफ बाहर आ गया और सबने मिलकर तुषार को घेर लिया।

तुषार ने वीडियो में रोते हुए बताया, “मुझे घसीटकर अंदर ले गए। संजय जैन, केके यादव, गोपाल यादव और अन्य लोगों ने मिलकर बहुत मारा। प्राइवेट पार्ट पर भी लाठी मारी, ब्लीडिंग हो रही है। वहां मौजूद पुलिसवाला सिर्फ खड़ा तमाशा देखता रहा।”

Bhopal News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 15 फीट से नीचे गिरा, फ्लेक्स लगाते समय दर्दनाक हादसा

वीडियो वायरल होने के बाद हबीबगंज पुलिस हरकत में आई। तुषार की शिकायत पर फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन, जितेंद्र और अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई।

दूसरी तरफ फार्मेसी काउंसिल की ओर से भी क्रॉस केस कर दिया गया। जेपी अस्पताल के लेखापाल गोपाल सिंह यादव की शिकायत पर तुषार सोनारे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

Harda News : हर शुक्रवार खंडवा से लाती थी पाड़े का मांस, स्कूटी की डिक्की से निकला साढ़े 4 किलो मांस

काउंसिल का कहना है कि तुषार ने पहले गार्ड के साथ मारपीट की थी, जिससे गार्ड के सिर से खून बहने लगा था। अध्यक्ष संजय जैन ने कहा, “बाहर किसने मारा, हमें नहीं पता, लेकिन उसने पहले हंगामा किया और गार्ड को मारा। हमने सुरक्षा की मांग सरकार से की है।”

फिलहाल दोनों पक्षों पर FIR तो हो गई, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तुषार और उसका परिवार मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *