Latest

Rajgarh News : राजगढ़ में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर लाठी-डंडे, जवानों के कपड़े फटे, 2 जवान घायल

Rajgarh News

Rajgarh News : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब पचोर पुलिस की एक टीम वारंटी और संदिग्धों को पकड़ने पहुंची। सादे कपड़ों और वर्दी में गई पुलिस टीम ने गांव के पुरसिंह सौंधिया को हिरासत में लेने की कोशिश की। ग्रामीणों को लगा कि कुछ लोग अपहरण करने आए हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले पास के धामनिया गांव से एक युवक लापता हुआ था।

IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर वबाल, मध्य प्रदेश से यूपी तक आक्रोश, FIR की उठी मांग

गांव वालों ने तुरंत हल्ला किया और पुलिस टीम को घेर लिया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिसकर्मी बंधक बनकर रहे। भीड़ ने उन पर पत्थर फेंके, लाठी-डंडों से पीटा और एक कार के कांच तोड़ दिए। हमले में पचोर थाने के दो जवान अरविंद गोयल और गौरव सिंह घायल हो गए। उनके कपड़े फट गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

ग्रामीणों का कहना है कि पुरसिंह मवेशियों को चारा डालकर लौट रहा था। हनुमानजी के चबूतरे के पास एक कार रुकी और उसमें से चार-पांच लोग उतरे। उन्होंने पुरसिंह को पकड़ लिया, मारपीट की और जबरन कार में ठूंसने लगे।

Rajgarh Urea Crisis : खाद वितरण केंद्र पर लगा लगा ताला, यूरिया नहीं दुकान बंद का चस्पा किया पोस्टर, किसानों की लगी लंबी कतारें

किसी ने पहचान नहीं बताई। पुरसिंह ने चिल्लाया तो गांव वाले दौड़े आए। लोग पुलिस को अपहरणकर्ता समझकर भड़क गए। पुरसिंह ने बताया, “मेरी गर्दन पर चाकू रख दिया। मैं चिल्लाया तो लोग आए, नहीं तो मुझे मार देते।”

पुलिस का पक्ष बिल्कुल अलग है। खिलचीपुर SDOP धर्मवीर सिंह नागर ने बताया कि पचोर पुलिस की टीम स्मैक तस्करी के एक मामले में तीन संदिग्धों की तलाश में थी। रेलवे ब्रिज के पास तीन लोग संदिग्ध हालत में दिखे। जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने पथराव कर दिया।

Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो …

भागते समय एक आरोपी मोरसिंह को पकड़ लिया गया, उसके दो साथी फरार हो गए। मोरसिंह के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने जो हुलिया बताया, उसी आधार पर पुरसिंह को संदेह में पकड़ा गया था। बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़, ब्यावरा और खिलचीपुर से अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचा। ग्रामीण पहले पुलिस को छोड़ने को तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद स्थिति काबू में आई। घायल पुलिसकर्मियों को खिलचीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़

पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट और पथराव के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *