Latest

Congress Protest against SIR : यश घनघोरिया शपथ के बाद CEO ऑफिस घेराव, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें

Bhopal CEO office siege

Congress Protest Against SIR : भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा मच गया। समारोह के तुरंत बाद प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका मुख्य निशाना था वोट चोरी के आरोपों पर ECI की चुप्पी।

Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़

कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। जब युवा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़कर उन्हें खदेड़ दिया।

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब्ब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यश घनघोरिया ने शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में कहा था कि अब राजा का बेटा रानी के पेट से नहीं, लोकतंत्र के वोट से पैदा होगा। लेकिन आज आपका वोट खतरे में है। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में घूम-घूमकर संविधान की रक्षा कर रहे हैं। वे वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। भाजपा हर हथकंडा अपना रही है।”

VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश

घनघोरिया ने आगे कहा, “इलेक्शन कमीशन भाजपा का दलाल बनकर काम कर रहा है। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा जैसे राज्यों में वोटों की हेराफेरी हुई। हम सभी को इस लड़ाई को हर गली-कूचे, हर विधानसभा तक ले जाना होगा। SIR (संविधान-इलेक्शन रिफॉर्म) अभियान को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि उसके वोट का अधिकार न छीना जाए।

इतिहास गवाह है कि दुनिया में युवाओं ने ही क्रांति लाई है। यहां मौजूद युवा हर परिस्थिति बदलने का दम रखते हैं।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शपथ दिलाई कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

Bhopal Illegal liquor : भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात जाने वाला था माल

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के लिए प्रिंटेड टी-शर्ट का भी वितरण हो रहा था। इन टी-शर्ट पर लिखा था – “वोट चोर, गद्दी छोड़। बीजेपी-ईसीआई द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा। मोदी-ज्ञानेश की फिर हेराफेरी।

एमपी युवा कांग्रेस।” टी-शर्ट बांटते समय पीसीसी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में छीना-झपटी की स्थिति बन गई। कई युवा एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आए।

यश घनघोरिया का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ था, जिसमें उन्होंने 3.13 लाख वोट हासिल कर भोपाल के अभिषेक परमार (2.38 लाख वोट) को हराया था। जबलपुर विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश को AICC ने औपचारिक रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह प्रदर्शन कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान का हिस्सा है, जो राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा है। पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया था, लेकिन कार्यकर्ताओं का जज्बा देखकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *