Latest

Bhopal Illegal liquor : भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात जाने वाला था माल

Bhopal Illegal liquor

Bhopal Illegal liquor : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल पुलिस ने तस्करों को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार तड़के खजूरी सडक थाना पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा, जिसमें 1200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। शराब की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। यह शराब भोपाल के बैरागढ़ इलाके से लोड की गई थी और पहले इंदौर और फिर गुजरात भेजी जानी थी।

Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

मुखबिर की सूचना पर खजूरी थाना प्रभारी ने पूरी टीम को अलर्ट किया। थाने के ठीक सामने स्टॉपर लगाकर नाकाबंदी की गई। तड़के 3 से 4 बजे के बीच जब ट्रक आया तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया।

ड्राइवर ने पहले तो रुकने का नाटक किया, लेकिन अचानक स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत स्टॉपर लगा दिया और ट्रक को घेर लिया।

Harda News : 118 गांवों के 40 हजार हेक्टेयर खेतों में पहुंचेगा तवा का पानी, इस योजना से हरदा को मिली बड़ी सौगात

जब कंटेनर खोला गया तो सब हैरान रह गए। ऊपर प्लास्टिक दाने की हल्की परत थी, लेकिन नीचे सिग्नेचर, ओल्ड मोंक, बैगपाइपर, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड की सैकड़ों पेटियां भरी हुई थीं।

ड्राइवर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने बताया कि बैरागढ़ में उसे माल लोड कराया गया था और इंदौर में कोई व्यक्ति माल लेने वाला था। कागजात भी प्रथम दृष्टया फर्जी पाए गए।

Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग

सब इंस्पेक्टर संतराम खन्ना ने बताया कि यह साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी शराब पकड़ है। ट्रक और ड्राइवर को थाने लाया गया है। पूरी शराब जब्त कर आबकारी विभाग को सूचना दे दी गई है।

अब आबकारी विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। पुलिस पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है कि शराब कहां से आई और इसका मालिक कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *