Vidisha SP Surprise Inspection : मध्य प्रदेश। विदिशा शहर में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। लोगों में दहशत थी और पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मंगलवार-बुधवार की रात अचानक एक्शन मोड में आ गए। देर रात करीब 12 बजे वे खुद सड़क पर उतरे और शहर के दो सबसे बड़े थानों – कोतवाली और सिविल लाइन – का औचक निरीक्षण किया।
सबसे पहले SP कोतवाली थाना पहुंचे। वहां उन्होंने ड्यूटी रूम में मौजूद स्टाफ की हाजिरी ली, सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम में चल रहे फीड देखे, लंबित शिकायतों और केसों के रजिस्टर खंगाले। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह भी साथ थे। SP ने एक-एक फाइल देखी और पूछा – “इतने दिन से यह केस क्यों लंबित है?”
इसके बाद SP सिविल लाइन थाना पहुंचे। वहां रात में मौजूद पूरे स्टाफ की रोल कॉल ली। थाना प्रभारी आर.के. मिश्र खड़े-खड़े रिपोर्ट देते रहे। SP ने शिकायत निवारण व्यवस्था, दैनिक ड्यूटी रोस्टर, रिकॉर्ड रख-रखाव और थाने की साफ-सफाई तक सबकी बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान SP रोहित काशवानी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी – “कानून-व्यवस्था में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी की घटनाएं रोकना प्राथमिकता है।” उन्होंने तुरंत निर्देश दिए:
Betul Bayawadi Incident : कुएं से मिली नपा के दो कर्मचारियों की लाश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
रात्रि गश्त को दोगुना करें
संवेदनशील और चोरी प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग
आम जनता से सीधा संवाद बढ़ाएं, हर शिकायत तुरंत सुनी जाए
SP ने कहा कि अब हर रात औचक निरीक्षण होंगे। जो भी लापरवाही करेगा, उसकी खैर नहीं।