Latest

Sehore VIT College Chaos : 4000 छात्रों ने बस-कार-एम्बुलेंस फूंकी, पीलिया से मौत का आरोप, पुलिस कैंपस में तैनात

Sehore VIT College Chaos

Sehore VIT College Chaos : सीहोर, मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के आष्टा के पास VIT कॉलेज में मंगलवार देर रात करीब 4000 छात्रों ने जमकर उपद्रव मचाया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज कैंपस में खड़ी एक बस, कई बाइक्स, एक कार और एक एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया। आरओ प्लांट, हॉस्टल की खिड़कियां और परिसर के कई हिस्सों में तोड़फोड़ की गई। एक किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

Sehore Hit and Run Case : मुगीसपुर हिट एंड रन में फरार कार ड्राइवर भोपाल सिंह गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पहुंची पुलिस

हंगामा की वजह कॉलेज में लगातार मिल रहा घटिया खाना और पानी है। छात्रों का आरोप है कि खराब पानी की वजह से पीलिया फैल गया है। करीब 100 छात्र आष्टा, सीहोर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती हैं। कुछ छात्रों की मौत तक हो चुकी है।

जब छात्रों ने प्रबंधन से शिकायत की तो पहले तो कोई जवाब नहीं मिला। बाद में हॉस्टल वार्डन और गार्ड्स ने कथित तौर पर छात्रों की पिटाई कर दी। इसी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

Pipariya News : बीज दुकानदार ने महिला SADO को दी गाली-धमकी, “सांसद-मंत्री से उठना-बैठना है, तुझे सस्पेंड करवा दूंगा

रात करीब 9 बजे से शुरू हुआ हंगामा देर रात तक चलता रहा। छात्रों ने नारेबाजी की और परिसर में आगजनी-तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही आष्टा, जावर, पार्वती, कोतवाली और मंडी थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और एसडीओपी आकाश अमलकर ने छात्रों से बातचीत कर किसी तरह उन्हें शांत कराया।

एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कॉलेज में 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कई छात्र अपने घरों को लौट रहे हैं। बुधवार को छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच संयुक्त बैठक होगी जिसमें उनकी हर शिकायत सुनी जाएगी।

Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे”

कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसडीओपी आकाश अमलकर ने कहा – “सभी छात्र बाहर निकल चुके हैं। कोई छात्र परिसर में नहीं है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।”

वीडियो में साफ दिख रहा है कि गार्ड लाठी लेकर छात्रों पर टूट पड़े थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन उनकी जान-माल की कोई परवाह नहीं करता। अब प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हर मसले का जल्द समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *