Latest

Betul News : गन्ने की ओवरलोड ट्रॉली से टकराई 13 साल की बच्ची, स्कूल से लौटते वक्त हादसे से गई जान

Betul News

Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले के सोहागपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। स्कूल से घर लौट रही 13 साल की छठवीं कक्षा की छात्रा अवनि खातरकर की मौत हो गई। अवनि अपने दो सहेलियों के साथ सांपना गांव स्थित अपने घर पैदल जा रही थी। तभी सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का बाहर निकला हुआ लोहे का एंगल अवनि के सीने और जबड़े से जोरदार टकरा गया।

MP News : पचमढ़ी- मढ़ई में हेलिकॉप्टर सेवा पर ब्रेक! सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन ने रोकी व्यावसायिक उड़ानें

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अवनि मौके पर ही बेहोश हो गई। साथ चल रही सहेलियों ने शोर मचाया। आसपास के लोग और अवनि के पिता कमलेश खातरकर दौड़े आए।

सभी ने मिलकर उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अवनि की जान नहीं बच सकी। वह माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके जाने से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Sehore News : सीहोर SP दीपक शुक्ला का कोतवाली थाने में सख्त निरीक्षण, लंबित केस, नाइट पेट्रोलिंग के निर्देश

घटना सांपना गांव के पास हुई। ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि सोहागपुर से सांपना आने वाली सड़क की भार वहन क्षमता सिर्फ 9 टन है, लेकिन चीनी मिलों के लिए गन्ना ले जाने वाली ट्रॉलियां 40 से 50 टन तक गन्ना लादकर दौड़ती हैं।

इससे सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रॉली के बाहर निकले एंगल, लोहे की रॉड और चैन से आए दिन कोई न कोई घायल होता रहता है।

ग्रामीणों ने परिवहन विभाग और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सांपना के सरपंच गौरव राठौर ने कहा, “यह पहला हादसा नहीं है। पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। अब एक मासूम की जान चली गई। ओवरलोडिंग करने वाले ट्रैक्टर मालिकों और ड्राइवरों के खिलाफ सख्ती होनी चाहिए।”

Bhopal Love Jihad : अयोध्या नगर में लव जिहाद! हिंदू संगठन ने दानिश खान को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा

सोहागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अवनि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रॉली मालिक और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *