Latest

Singer Jubin Nautiyal : सिंगर जुबिन नौटियाल महाकाल भस्म आरती में हुए शामिल, इंडिया टूर से पहले बाबा से लिया आशीर्वाद

Singer Jubin Nautiyal in Mahakal Temple

Singer Jubin Nautiyal : उज्जैन। बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल एक बार फिर भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वे उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर जुबिन ने पूरी आरती सुनी और भगवान महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई। आरती के दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में डूबे नजर आए।

Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल

आरती खत्म होने के बाद जुबिन ने देहरी से भगवान महाकाल का स्पर्श किया और अपने आने वाले मल्टी-सिटी इंडिया टूर की सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवाडिया ने उन्हें दुपट्टा भेंट करके सम्मानित किया।

जुबिन ने कहा, “यह मेरी चौथी बार महाकाल दर्शन की यात्रा है। हर बार यहां की दर्शन व्यवस्था और भक्तों की आस्था देखकर मन अभिभूत हो जाता है।”

Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला

जुबिन नौटियाल महाकाल के परम भक्त हैं। करीब दो साल पहले भी वे भस्म आरती में शामिल हुए थे और उस दौरान उन्होंने भजन भी गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस बार भी माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। दर्शन के बाद जुबिन ने मंदिर परिसर में कुछ देर ध्यान भी लगाया।

दिसंबर महीने से जुबिन नौटियाल अपने इंडिया टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं। कई शहरों में लाइव कॉन्सर्ट होंगे। इसी टूर की सफलता और सुरक्षित यात्रा की कामना लेकर वे गुरुवार रात इंदौर पहुंचे और शुक्रवार सुबह उज्जैन आ गए। दर्शन पूरा करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे वे भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Betul News : 9.84 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, मृत व्यक्ति के खाते से भी लेन-देन, बैंक कर्मचारी ने लीक की जानकारी

महाकाल मंदिर में जुबिन को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हो गए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और आशीर्वाद मांगा। जुबिन ने सभी के साथ मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई और कहा, “बाबा महाकाल सबकी मनोकामना पूरी करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *