Balaghat Naxal Encounter : बालाघाट नक्सली मुठभेड़ में हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, जनवरी में होने वाली थी शादी

Balaghat Naxal Encounter : बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार सुबह नक्सलियों के खिलाफ तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़) के संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा वीरगति को प्राप्त हो गए। नक्सलियों की गोली उनके सीने में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Rajgarh News : कुरावर लूटकांड का खुलासा! 4 खतरनाक आरोपी गिरफ्तार, कट्टे-बंदूक-स्कॉर्पियो और 80 हजार बरामद घटना सुबह करीब 6 बजे की है। खुफिया सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सटे बालाघाट के बोर तालाब इलाके के घने जंगलों में 15-20 नक्सली छिपे हैं। तीनों राज्यों की हॉक फोर्स और DRG की टीमें मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। इंस्पेक्टर आशीष शर्मा मध्यप्रदेश की टीम को लीड कर रहे थे। जैसे ही टीम नक्सलियों के ठिकाने के करीब पहुंची, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आशीष शर्मा को गोली लग गई। Vidisha News : स्कूल भवनों हुए जर्जर, अब पेड़ के नीचे लग रही प्राइमरी के बच्चों की क्लास आशीष शर्मा मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के बोहानी गांव के रहने वाले थे। 2016 में सब इंस्पेक्टर बने थे। नक्सलियों से पहले कई मुठभेड़ों में बहादुरी दिखाने पर मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया था। पिछले दो साल में भारत सरकार ने उन्हें दो बार पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया था। सबसे दुखद बात यह है कि उनकी शादी तय हो चुकी थी। जनवरी 2026 में दुल्हन घर आने वाली थी। आज पूरा गांव मातम में डूबा है। MP SIR News : हरदा में SIR मीटिंग से गैरहाजिर 21 अधिकारियों पर कलेक्टर का एक्शन, काटा एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी: “हॉक फोर्स के वीर सपूत इंस्पेक्टर आशीष शर्मा जी ने नक्सलियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मध्यप्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।” Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर के एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना, एएसपी संदीप भूरिया और पुलिस बल शहीद के पार्थिव शरीर को लेने बालाघाट रवाना हो गए हैं। परिवार को अभी पूरी जानकारी नहीं दी गई है, सिर्फ उनके भाई को बताया गया है।
Rajgarh News : कुरावर लूटकांड का खुलासा! 4 खतरनाक आरोपी गिरफ्तार, कट्टे-बंदूक-स्कॉर्पियो और 80 हजार बरामद

Rajgarh News : राजगढ़। कुरावर पुलिस ने 16 नवंबर को भोपाल रोड पर हुई सनसनीखेज लूट की घटना का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई 80,000 रुपये नकद, दो देशी कट्टे, एक .315 बोर की बंदूक, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन बरामद कर लिया है। Sehore News : सरपंच-सचिव ने बेचा यात्री प्रतीक्षालय, अब उसी जगह बना रहे दुकानें, ग्रामीणों ने CEO को सौंपी शिकायत घटना 16 नवंबर की शाम की है। प्रॉपर्टी डीलर रोहित खाती अपने दोस्तों के साथ भोपाल रोड स्थित एक पंचर दुकान पर खड़े थे। तभी दया शंकर उर्फ दया पंडित अपने तीन साथियों सुनील, दीपक और चेतन चौहान के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने रोहित से प्रॉपर्टी के सौदों में “कमीशन” यानी हफ्ता मांगा। रोहित ने साफ इनकार कर दिया तो गुस्साए बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर कट्टे से हवा में फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाई और रोहित की जेब से एक लाख रुपये लूटकर स्कॉर्पियो में फरार हो गए। Vidisha News : स्कूल भवनों हुए जर्जर, अब पेड़ के नीचे लग रही प्राइमरी के बच्चों की क्लास सूचना मिलते ही कुरावर थाने में अपराध क्रमांक 408/25 दर्ज किया गया। एसपी विनीत जैन के निर्देश पर सायबर सेल और 7 थानों (नरसिंहगढ़, छापीहेड़ा, लीमाचौहन, कालीपीठ, मलावर, सिटी ब्यावरा) की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर 18 नवंबर को चारों आरोपियों को धर दबोचा। Vidisha News : ऑप्टिकल फाइबर के लिए खोदे गड्ढे बन रहे खतरा, ग्यारसपुर में गड्ढे में गिरी गाय ये है गिरफ्तार आरोपी: दया शंकर उर्फ दया पंडित (पिता सोहनलाल शर्मा, वीरगढ़ी) सुनील (पिता गोरेलाल, पीलूखेड़ी) दीपक (पिता सोहनलाल शर्मा, वीरगढ़ी) चेतन चौहान (पिता भगवान सिंह, 20 वर्ष, पीलूखेड़ी) Bhopal News : मैजिक स्पॉट कैफे पर 20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, जांच में जुटी तीन थानों की पुलिस पुलिस ने बताया कि दया पंडित पहले से ही हफ्ता वसूली और मारपीट के कई मामलों में वांछित था। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि गैंग ने इलाके में इससे पहले कितनी वारदातें की हैं।
Sehore News : सरपंच-सचिव ने बेचा यात्री प्रतीक्षालय, अब उसी जगह बना रहे दुकानें, ग्रामीणों ने CEO को सौंपी शिकायत

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले की ग्राम पंचायत धनखेड़ी चांदबढ़ के सरपंच और सचिव पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को गंभीर अनियमितता की लिखित शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच-सचिव मिलकर पंचायत की सार्वजनिक संपत्ति को निजी लोगों को बेच रहे हैं और ग्राम सभा को पूरी तरह दरकिनार कर रहे हैं। Vidisha News : स्कूल भवनों हुए जर्जर, अब पेड़ के नीचे लग रही प्राइमरी के बच्चों की क्लास सबसे बड़ा आरोप यात्री प्रतीक्षालय को लेकर है। गांव में करीब 10 साल पहले बना पक्का प्रतीक्षालय अभी भी अच्छी हालत में था। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत 181 हेल्पलाइन पर की तो सरपंच-सचिव ने रातों-रात उसे “जर्जर” घोषित करवा कर तुड़वा दिया। अब उसी जगह पर पक्की दुकानें बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है और इन्हें पहले जिन लोगों को प्रतीक्षालय “बेचा” गया था, उन्हीं को आवंटित करने की तैयारी है। MP Road Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, सरकारी टीचर सहित दो की मौके पर मौत ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर दुकानें बन रही हैं, वह जगह पिछले कई दशकों से हाट-बाजार और मेले के लिए आरक्षित थी। यहां सैकड़ों छोटे दुकानदार, ठेला-रेहड़ी वाले और ग्रामीण अपनी आजीविका चलाते हैं। अगर पक्की दुकानें बन गईं तो ये सब बेरोजगार हो जाएंगे। इसके अलावा दूसरे गंभीर आरोप भी लगे हैं: पंचायत की 20-30 साल पुरानी चार दुकानों का किराया बहुत कम वसूला जा रहा है और हर साल 10% बढ़ोतरी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सारा पैसा सरपंच-सचिव ले रहे हैं। हाल में बनी नाली घटिया सामग्री से बनाई गई, बिल पूरा पास हो गया, लेकिन आज नाली के अवशेष तक मौके पर नहीं हैं। ग्राम सभा की बैठकें कभी नहीं होतीं। सरपंच-सचिव खुद या अपने चहेतों से फर्जी हस्ताक्षर करवा लेते हैं। Narmadapuram Dalit youth attack : दलित युवक पर दबंगों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने जिला पंचायत CEO से मांग की है कि प्रतीक्षालय वाली जमीन को तुरंत पंचायत के नाम वापस लिया जाए। सभी दुकानों का किराया और खाते की जांच हो। सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल CEO कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर ली है और जांच के आदेश दिए हैं।
Vidisha News : स्कूल भवनों हुए जर्जर, अब पेड़ के नीचे लग रही प्राइमरी के बच्चों की क्लास

Vidisha News : विदिशा। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा की असल तस्वीर देखनी हो तो विदिशा जिले के गांवों में चले जाइए। यहां चंपाखेड़ी, गजनयाई और अकोदिया जैसे कई गांवों के प्राइमरी स्कूलों की इमारतें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि उनमें बैठना जान जोखिम में डालने जैसा है। नतीजा छोटे-छोटे बच्चे पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में ही क्लास कर रहे हैं। MP Road Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, सरकारी टीचर सहित दो की मौके पर मौत अकोदिया प्राथमिक शाला की स्थिति सबसे दयनीय है। स्कूल की पुरानी बिल्डिंग को “खतरनाक” घोषित कर दिया गया है। ऊपर से कलेक्टर और शिक्षा विभाग के सख्त आदेश हैं कि जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बिठाया जाए। शिक्षक बलबीर सिंह ने बताया, “हम क्या करें? बिल्डिंग में बैठाएंगे तो हमारी नौकरी चली जाएगी, बच्चों की जान जाएगी इसलिए ज्यादातर दिन मैदान में ही क्लास लगाते हैं। एक टीनशेड वाला कमरा किराए पर लिया है, बारिश के दिनों में वहीं ठूंस-ठूंस कर बच्चों को बैठाते हैं।” Vidisha News : ऑप्टिकल फाइबर के लिए खोदे गड्ढे बन रहे खतरा, ग्यारसपुर में गड्ढे में गिरी गाय ग्रामीण बताते हैं कि गर्मी में धूप और सर्दी में ठंड – बच्चों को सब कुछ झेलना पड़ता है। पढ़ाई का तो पता नहीं, लेकिन बीमार जरूर पड़ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. लखेरा पहले तो कहते हैं – “जिले में कहीं भी पेड़ के नीचे स्कूल नहीं चलता, कोई नाम बताओ।” लेकिन फिर स्वीकार करते हैं कि जिले में बड़ी संख्या में भवन जर्जर हैं। उनके मुताबिक: 297 स्कूल इतने खतरनाक थे कि कलेक्टर के आदेश पर उन्हें तोड़ने का काम शुरू हुआ, जिसमें से 200 से ज्यादा गिरा चुके हैं। 1145 स्कूलों को मरम्मत की जरूरत है, प्रस्ताव राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेजे गए हैं। अभी सिर्फ 98 स्कूलों की मरम्मत को स्वीकृति मिली है, काम चल रहा है। MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 18 शहरों में पारा 10°C से नीचे यानी आने वाले कई साल तक सैकड़ों बच्चे पेड़ के नीचे या खुले आसमान के नीचे ही पढ़ते रहेंगे। ग्रामीणों और शिक्षकों की मांग है कि कम से कम अस्थायी टीनशेड या प्री-फैब्रिकेटेड क्लासरूम तुरंत मुहैया कराए जाएं, ताकि बच्चों को मौसम की मार न झेलनी पड़े।
MP Road Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, सरकारी टीचर सहित दो की मौके पर मौत

MP Road Accident : सीहोर। मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गुराड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। Vidisha News : ऑप्टिकल फाइबर के लिए खोदे गड्ढे बन रहे खतरा, ग्यारसपुर में गड्ढे में गिरी गाय मृतकों में सरकारी शिक्षक हनुमत सिंह ऊईके (उम्र करीब 55 वर्ष) और उनके साथी ज्ञान सिंह (उम्र करीब 50 वर्ष) शामिल हैं। दोनों अच्छे दोस्त थे और बाइक पर सवार होकर इछावर से धाईखेड़ा की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक से दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। MP SIR News : हरदा में SIR मीटिंग से गैरहाजिर 21 अधिकारियों पर कलेक्टर का एक्शन, काटा एक दिन का वेतन हादसे की सूचना मिलते ही इछावर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 18 शहरों में पारा 10°C से नीचे स्थानीय ग्रामीणों ने गुस्सा है। उनका कहना है कि इछावर-गुराड़ी-धाईखेड़ा मार्ग पर पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। सड़क संकरी है, ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन ने आज तक यहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड या कोई सेफ्टी इंतजाम नहीं किया। ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसे वाली जगह पर तुरंत स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
Vidisha News : ऑप्टिकल फाइबर के लिए खोदे गड्ढे बन रहे खतरा, ग्यारसपुर में गड्ढे में गिरी गाय

Vidisha News : मध्य प्रदेश। विदिशा जिले के ग्रामीण इलाकों में तेज इंटरनेट के नाम पर टेलिकॉम कंपनियां ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा रही हैं, लेकिन काम करने के बाद सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढों को ऐसे ही खुला छोड़ दिया जा रहा है। इन गड्ढों की गहराई 5-6 फीट, चौड़ाई 3 फीट और लंबाई 8-10 फीट तक है। न तो बैरिकेडिंग है, न चेतावनी बोर्ड और न ही रात में कोई लाइट या रिफ्लेक्टर। MP SIR News : हरदा में SIR मीटिंग से गैरहाजिर 21 अधिकारियों पर कलेक्टर का एक्शन, काटा एक दिन का वेतन ताजा मामला ग्यारसपुर तहसील के सोनकर पेट्रोल पंप के पास अनवई रोड का है। कुछ दिन पहले एक गाय अचानक इनमें से एक गड्ढे में जा गिरी। गाय जोर-जोर से रंभाने लगी। आसपास के ग्रामीण दौड़े आए और रस्सी, ट्रैक्टर की मदद से घंटों मशक्कत करने के बाद किसी तरह गाय को जिंदा बाहर निकाल सके। गाय के पैरों में गहरी चोटें आईं, लेकिन जान बच गई। MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 18 शहरों में पारा 10°C से नीचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्यारसपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों – अनवई, बर्री, मुड़रा, कोठीचर, अमर्र्हाई समेत कई जगहों पर ऐसे सैकड़ों गड्ढे कई-कई दिनों से खुले पड़े हैं। ठेकेदार का काम रुकने पर मजदूर चले जाते हैं, लेकिन गड्ढे वैसे के वैसे हैं। रात के अंधेरे में कोई मोटरसाइकिल या साइकिल वाला गिर जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। बच्चे और मवेशी तो पहले से ही खतरे में हैं। Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और टेलिकॉम कंपनियों से सख्त मांग की है कि गड्ढा खोदने वाली हर कंपनी को काम पूरा होने के 24 घंटे के अंदर गड्ढा भरना अनिवार्य किया जाए। जब तक काम चले, तब तक बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और रात में रिफ्लेक्टर या लाइट लगाई जाए। लापरवाही करने वाली कंपनी पर जुर्माना लगे और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई हो। Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट ग्रामीणों का कहना है कि “इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने से पहले हमारी और हमारे मवेशियों की जान बचाओ।” अभी तक जिला प्रशासन या टेलिकॉम कंपनियों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
MP SIR News : हरदा में SIR मीटिंग से गैरहाजिर 21 अधिकारियों पर कलेक्टर का एक्शन, काटा एक दिन का वेतन

MP SIR News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गूगल मीट में अनुपस्थित रहने पर 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया गया है। इन अधिकारियों का कटा वेतन ये अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी और 135 हरदा से हैं। टिमरनी क्षेत्र के जिन अधिकारियों का वेतन काटा गया है, उनमें ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अनिल गरीड, पशुपालन विभाग के डॉ. नागेन्द्र पाटिल और धर्मेन्द्र कुमार यादव, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री विश्वजीत पाटीदार, वन विभाग के प्रेमपाल धुर्वे, रामलाल मरापे, बेल सिंह मेहता, सुकुमार सिंह उईके, बोरेलाल धुर्वे और मकड़ाई के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद परते शामिल हैं। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री कल्याण सिंह ठाकुर का भी वेतन काटा गया है। Narmadapuram Dalit youth attack : दलित युवक पर दबंगों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप वहीं हरदा विधानसभा क्षेत्र से उप वनक्षेत्रपाल मुन्नालाल मवासी, पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी आरएल कुम्हार, सहायक यंत्री संजय इवने, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक विजय सिंह, कृषि विभाग के सहायक संचालक रामकृष्ण मण्डलोई, महिला-बाल विकास के राजा रंगारे, श्रम विभाग के आशीष चौरसिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सचिन रोमड़े और विकासखण्ड स्रोत समन्वयक रमेश पटेल का भी एक दिन का वेतन काटा जाएगा। Bhopal News : मैजिक स्पॉट कैफे पर 20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, जांच में जुटी तीन थानों की पुलिस कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी विभागों के प्रमुखों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने नीचे काम करने वाले कर्मचारियों और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम पूरी गंभीरता से करने को कहें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब इस काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा गलती करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों पर निर्वाचन नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। MP Cabinet Decision : MP कैबिनेट ने दी 100 करोड़ की सौगात, 13 नए आयुष अस्पताल, बड़वानी में 30 बेड, जानिए बड़े फैसले कलेक्टर का यह कदम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वोटर लिस्ट का सही और समय पर पुनरीक्षण होना बहुत जरूरी है। आने वाले समय में होने वाले किसी भी चुनाव के लिए यह आधार तैयार करता है।
Narmadapuram Dalit youth attack : दलित युवक पर दबंगों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप

Narmadapuram Dalit youth attack News : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। यहां हाई स्कूल ग्राउंड में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पांच से अधिक बदमाशों ने एक दलित युवक प्रदीप अहिरवार पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। यह पूरी वारदात थाने से महज आधा किलोमीटर दूर हुई, फिर भी पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। घटना का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़ित प्रदीप अहिरवार नर्मदापुरम में पढ़ाई करता है। 17 नवंबर को वह अपने दोस्त पवन शर्मा के साथ राम जानकी मंदिर और काली मंदिर घूमने माखननगर पहुंचा। दोनों तहसील ग्राउंड के पास चाय पीने गए। MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 18 शहरों में पारा 10°C से नीचे चाय पीकर बाइक पर लौटते समय आरोपी स्वयं, कटप्पा, लांचर, मिलन और नमन ने प्रदीप को देखते ही गालियां देनी शुरू कर दीं। जब प्रदीप ने गालियां देना बंद करने को कहा, तो बाकी साथी भी आ गए और डंडों से पीटना शुरू हो गया। पवन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी जमकर मारा गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जमीन पर गिरे प्रदीप ‘नहीं मारो’ की पुकार लगाते रहे, लेकिन बदमाशों ने सिर, पीठ, हाथ-पैर पर एक-एक कर डंडे चलाए। प्रदीप को गंभीर चोटें आईं, खून बहने लगा। पवन को भी कई जगहों पर चोटें लगीं। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को बचाया। Bhopal News : मैजिक स्पॉट कैफे पर 20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, जांच में जुटी तीन थानों की पुलिस बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल प्रदीप को पहले माखननगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना माखननगर थाने के पुराने विवाद से जुड़ी लग रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदनलाल पवार को हाल ही में एक दुष्कर्म आरोपी पर थर्ड डिग्री देने के वीडियो वायरल होने के बाद लाइन अटैच कर दिया गया था। उनके हटने के बाद इलाके में यह पहला बड़ा मामला है, जहां खुलेआम गुंडागर्दी हुई। Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। दो दिन बीत जाने के बावजूद ज्यादातर आरोपी फरार हैं। एसआई अशोक बरबड़े ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी की तलाश तेज कर दी गई है। हम जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।
MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 18 शहरों में पारा 10°C से नीचे

MP Cold Weather : भोपाल। मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सुबह और रात के साथ-साथ अब दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चली। मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज भी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। Bhopal News : मैजिक स्पॉट कैफे पर 20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, जांच में जुटी तीन थानों की पुलिस मंगलवार-बुधवार की रात सबसे ठंडी रही। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान महज 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 6.4, उमरिया में 7.6, नौगांव में 7.8, शिवपुरी में 8, बैतूल में 8.7, धार में 8.8 और मलाजखंड में 8.9 डिग्री तापमान रहा। कुल 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। बड़े शहरों में इंदौर में 7.7 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 9 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और उज्जैन में 11 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। भोपाल में तो 16-17 नवंबर की रात 5.2 डिग्री तापमान के साथ नवंबर महीने का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, साल 1941 में नवंबर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान था, जो इस बार टूट चुका है। ठंड और कोहरे के कारण कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जबलपुर में 19 नवंबर से नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, झाबुआ, शहडोल और सागर में भी स्कूलों की टाइमिंग बढ़ाई गई है ताकि बच्चे सुबह की कड़क ठंड में घर से न निकलें। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम साफ है, इसलिए उत्तरी ठंडी हवाएं तेजी से चल रही हैं। 22 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर बनने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है, लेकिन तब तक ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
Bhopal News : मैजिक स्पॉट कैफे पर 20 नकाबपोश बदमाशों का हमला, जांच में जुटी तीन थानों की पुलिस

Bhopal News : भोपाल। मिसरोद इलाके में स्थित मैजिक स्पॉट कैफे पर मंगलवार देर रात करीब 20-25 नकाबपोश गुंडों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तलवारें, डंडे और रॉड लेकर आए इन बदमाशों ने सिर्फ दो मिनट से भी कम समय में कैफे का पूरा सामान तहस-नहस कर दिया और फरार हो गए। पूरी घटना कैफे के सीसीटीवी में कैद हो गई और रात भर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। Betul News : इन 7 आयुर्वेदिक दवाओं पर बैन, बैतूल में अब भी बिक्री जारी विभाग ने नहीं की कोई कार्रवाई पुलिस अब इस मामले को लूट की घटना नहीं मान रही। डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि हमलावरों ने नकदी नहीं लूटी, कोई ग्राहक या स्टाफ का मोबाइल-सामान नहीं छीना। वे सीधे अंदर घुसे, तोड़फोड़ की और बाहर निकल गए। इससे साफ लग रहा है कि इनकी मंशा सिर्फ डराना और नुकसान पहुंचाना थी। इसलिए पुलिस अब पुरानी रंजिश या किसी विवाद के एंगल पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। MP Road Accident : बैतूल बाजार रोड पर बड़ा हादसा, भारी वाहन ने बाइक सवार युवक के सिर पर चढ़ाया टायर, मौके पर मौत कैफे मालिक सक्षम गिरि ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने योगी, निखिल, अभिषेक सहित पांच लोगों के नाम लिखवाए हैं, बाकी को अज्ञात बताया। लेकिन जब पुलिस पूछताछ कर रही है तो सक्षम कोई स्पष्ट वजह बताने में असमर्थ हैं। इससे जांच अधिकारी को मूल वजह तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर में लिखे नामों में से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। टीमें अलग-अलग दिशाओं में फुटेज देख रही हैं, रूट मैप बना रही हैं और पुराने विवादों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी हमलावरों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, इसलिए उनकी साफ पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जिन पर तीन थानों – मिसरोद, बागसेवनिया और कटारा हिल्स की संयुक्त टीमें काम कर रही हैं। यहाँ देखिये वीडियो