Delhi Bomb Threat : दिल्ली। लाल किला कार बम ब्लास्ट के बाद राष्ट्रीय राजधानी की जगहों चार कोर्ट और दो सैनिक स्कूल को बम की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, ये दो CRPF स्कूल के अलावा तीन बड़ी अदालतों साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, तीस हजारी और पटियाला हाउस कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजे गए ईमेल के जरिए आई, जिसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि अदालतों में विस्फोट हो सकता है। इस धमकी की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया।
Sehore Temperature Today : सीहोर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, अब और बढ़ेगी ठंड
लाल किले ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या अब 13 हो चुकी है, और इसकी जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंंप दी गई है। एनआईए को शक है कि यह आतंकी मॉड्यूल का काम है, जिसमें अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक इस्तेमाल किए गए।
ब्लास्ट के मास्टरमाइंड के तौर पर पुलवामा के एक डॉक्टर उमर नबी भट (उमर मोहम्मद) का नाम सामने आया है, जो संभवतः खुद ही कार में सवार था। जांच में अल फलाह विश्वविद्यालय पर भी नजर टिक गई है, जहां से साजिश रची जाने का दावा किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है, जो एनक्रा (तुर्की) के हैंडलर ‘उकासा’ से संपर्क में थे।
इसी बीच मंगलवार सुबह कोर्ट धमकी ने पूरे सिस्टम को हिला दिया। ईमेल में जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिए जाने से इसे हल्के में नहीं लिया गया। दिल्ली पुलिस के बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस), डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीमें तुरंत साकेत, रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं।
साकेत कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया और दो घंटे तक सभी कार्यवाहियां रोक दी गईं। साकेत बार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट अनिल बसोया ने नोटिस जारी कर सदस्यों को बाहर आने की हिदायत दी।
तलाशी के बाद लंच ब्रेक के बाद ही कोर्ट दोबारा शुरू हुआ। रोहिणी और पटियाला हाउस में भी व्यापक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
Bhopal News : नहीं चलेंगी जोधपुर-भोपाल और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जानिए क्या है मामला
खास बात यह है कि लाल किले ब्लास्ट के दूसरे आरोपी की पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को ही पेशी होनी थी। इसलिए पुलिस ने इसे संयोग नहीं माना और सुरक्षा और सख्त कर दी। दिल्ली के अलावा द्वारका कोर्ट और तीस हजारी कोर्ट को भी धमकी मिली, जिससे कुल चार अदालतें प्रभावित हुईं। दो सीआरपीएफ स्कूलों – द्वारका और प्राशांत विहार – को भी बम धमकी के ईमेल मिले, लेकिन वे भी होक्स साबित हुए।