Latest

Hindu Sanatan Ekta Padyatra : सनातन एकता पदयात्रा में आज शामिल होंगे क्रिकेटर शिखर धवन, इंद्रप्रस्थ से शुरू हुई शुरू

Hindu Sanatan Ekta Padyatra

Hindu Sanatan Ekta Padyatra : दिल्ली। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में ‘हिंदू सनातन एकता पदयात्रा 2.0’ शुक्रवार को दिल्ली दिल्ली के इंद्रप्रस्थ से शुरू हो गई। यह यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त होगी। आज 8 नवंबर को यात्रा का दूसरा दिन है। हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उतर आए हैं। भगवा झंडे लहरा रहे हैं। जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं।

Bhopal Coaching Scandal : टॉप रैंकर्स के मालिकों पर छेड़छाड़ के आरोप, एक महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

आज दूसरा दिन है। यात्रा फरीदाबाद के दशहरा मैदान तक पहुंचेगी। करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय होगी। इसमें पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, क्रिकेटर शिखर धवन, उमेश यादव और द ग्रेट खली जैसे सेलिब्रिटी शामिल होंगे। कथावाचिका जया किशोरी भी पूरी यात्रा में साथ रहेंगी। उन्होंने वीडियो जारी कर सभी को बुलाया है। बड़ी संख्या में संत-महात्मा जुड़ रहे हैं।

यात्रा का पहला दिन शानदार रहा। दिल्ली से शुरू होकर यह झीरखोद मंदिर पर रुकी। रास्ते में गांवों के लोग छतों से फूल बरसा रहे थे। महिलाएं भक्ति गीत गाती हुई नाच रही थीं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। भजन गायक हंसराज रघुवंशी के भजन पर बागेश्वर बाबा खुद झूम उठे। भक्त भाव विभोर हो गए।

Takia Masjid Case : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन की तकिया मस्जिद दोबारा नहीं बनेगी, याचिका खारिज

बागेश्वर बाबा ने कहा कि यह पदयात्रा सिर्फ पैदल चलना नहीं है। यह वैचारिक आंदोलन है। हिंदुओं को जोड़ने, जगाने और समरसता लाने का प्रयास है। लाखों सनातनी सड़कों पर हैं। यह हिंदू राष्ट्र के संकल्प की नई शुरुआत है। जब तक देश हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, यात्राएं चलती रहेंगी। बाबा बोले, “लोगों ने भगवान राम पर भी आरोप लगाए। हम तो साधारण इंसान हैं।”

यात्रा में 7 संकल्प लिए जा रहे हैं। यमुना की सफाई, हिंदू राष्ट्र घोषणा, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा, कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर, ब्रज क्षेत्र में मांस-शराब बैन आदि। रोज 15 किलोमीटर चलेंगे। दिल्ली, हरियाणा और यूपी से गुजरेगी। यात्रा का समापन वृंदावन में होगा। अगले साल वृंदावन से दिल्ली तक पदयात्रा का ऐलान भी हो चुका है। सनातनियों में उत्साह चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *