Latest

Suyash Tyagi : सुयश त्यागी बने सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक, सीएम मोहन यादव ने नई जिम्मेदारी की दी शुभकामनाएं

Suyash Tyagi becomes State Social Media Coordinator

Suyash Tyagi becomes State Social Media Coordinator : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत बनाने की कवायद में तेजी ला दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक पद पर सुयश त्यागी को नियुक्त किया है।

यह फैसला 5 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषित किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। पदभार संभालते ही सुयश ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उनके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी।

MP News : रायसेन में किसान ने उगाई शुगर फ्री जैविक धान, बिना खाद-कीटनाशक 120 दिन रही रोगमुक्त

सुयश त्यागी का बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से गहरा जुड़ाव रहा है। वे पूर्व में आरएसएस के मध्यभारत प्रांत में सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके हैं। पार्टी में वे अब तक सोशल मीडिया विभाग के राज्य सह-संयोजक के रूप में सक्रिय थे। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की पसंद माने जाने वाले सुयश को यह बड़ा कदम मिलना उनकी मेहनत और डिजिटल कौशल का परिणाम है।

बता दें कि, पंद्रह दिन पहले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी 29 सदस्यीय टीम का ऐलान कर चुके हैं। घोषित की गई इस टीम में 9 पार्टी उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 9 मंत्री पद पर ऐलान किए गए।

MP Cyber ​​Crime : वकील बनकर एक व्यक्ति ने दंपत्ति से ठगे 1.33 लाख रुपए, FD रिटर्न का झांसा देकर उड़ाए पैसे

कोषाध्यक्ष कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी के पद भी घोषित कर दिए गए। उपाध्यक्ष पद पर ज्यादातर नए चेहरे हैं, इनमें प्रभुराम चौधरी, शैलन्द्र बरुआ, मनीषा सिंह, नन्दिता पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, निशांत खरे और प्रभुलाल जाटव ये नए नाम हैं।

Suyash Tyagi becomes State Social Media Coordinator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *