MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको सदमे में डाल दिया है। जडेरुआ इलाके में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार पर कहर टूट पड़ा। मकान मालिक ने गेहूं की बोरियों में सल्फास की गोलियां डाल रखी थीं। रात को इनसे निकली जहरीली गैस ने पूरे घर को चैंबर बना दिया। चार साल के मासूम वैभव की मौके पर ही मौत हो गई। इलाज के दौरान 16 साल की बहन क्षमा शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। माता-पिता सत्येंद्र शर्मा और रजनी शर्मा की हालत गंभीर है। दोनों को ICU में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से ही पुलिस ने उसे गोला का मंदिर थाने में हिरासत में रखा था। परिवार के साथ रहते थे सत्येंद्र शर्मा, पत्नी रजनी, बड़ी बेटी क्षमा और छोटा बेटा वैभव।
मकान मालिक शिवकुमार यादव ने घर के एक हिस्से में 250 क्विंटल गेहूं स्टोर किया था। घुन से बचाने के लिए उन्होंने बोरियों में 50 सल्फास गोलियां मिला दीं। भिंड जिले के गोहद से लाई गई यह दवा रात में गैस छोड़ने लगी।
MP News : पं. धीरेंद्र शास्त्री पर अपमानजनक टिप्पणी से भड़की कपीश सेना, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
गैस इतनी घनी हो गई कि कमरे में सांस लेना मुश्किल हो गया। सबसे पहले वैभव की हालत बिगड़ी। वह सोते-सोते ही बेहोश हो गया। परिवार के चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसी जागे और सबको निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां वैभव को मृत घोषित कर दिया। क्षमा ने दूसरे दिन सुबह अंतिम सांस ली।
सत्येंद्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र की पांच बेटियां हैं। बरसों की मन्नत से वैभव जैसा इकलौता बेटा हुआ था। वह परिवार का चमकता सितारा था। अब सब कुछ उजड़ गया। दादी ने कहा कि वैभव की हंसी घर में गूंजती रहती।
आज वह सदा के लिए चुप हो गया। परिजन अस्पताल के बाहर फूट-फूटकर रो रहे हैं। रिश्तेदारों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिना बताए ऐसी खतरनाक दवा रखना गुनाह है।
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सैंपल लिए। गेहूं की बोरियों से सल्फास की गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। एसपी डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
मकान मालिक शिवकुमार यादव फरार है। उनकी तलाश में टीमें लगी हैं। प्रारंभिक जांच में साफ है कि सल्फास की अधिक मात्रा से गैस बनी। यह गैस सांस, पेट दर्द और बेहोशी का कारण बनती है। खासकर बच्चों के लिए घातक साबित हुई।