MP Road Accident : इंदौर, मध्य प्रदेश। विजय नगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे मैरियट होटल के पास उस समय हुई जब वह अपने निर्माण स्थल के लिए कुछ खरीदने जा रहा था।
Harda News : मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही, 9 बीएलओ को शो कॉज नोटिस
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवपुरी कॉलोनी निवासी रवि चौहान के रूप में हुई है। उसके भाई गणेश ने बताया कि रवि टाइल मिस्त्री का काम करता था और सुबह काम के लिए घर से निकला था। उसका निर्माण स्थल अरबिंदो अस्पताल के पास स्थित था और वह अपनी साइट के लिए कुछ खरीदने जा रहा था, तभी बीच रास्ते में ही उसका एक्सीडेंट हो गया।
MP News : विदिशा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर हमला, मरीज के परिजनों ने की मारपीट और तोड़फोड़
दुर्घटना के बाद कार की नंबर प्लेट टूट गई और वह मौके पर ही रह गई। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर प्लेट के आधार पर दोषी चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। राऊ थाना क्षेत्र के एबी रोड पर बस की चपेट में आने से साइकिल सवार 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राऊ श्मशान घाट के पास एक कॉलोनी निवासी अनवर मोहम्मद के रूप में हुई है। वह कूड़ा डालने के लिए साइकिल चला रहा था, तभी एक तेज़ रफ़्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने बस को मौके पर ही रुकवाया और अनवर को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ शनिवार रात उसकी मौत हो गई।