Latest

MP News : सागर में बड़ा हादसा, राहतगढ़ बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज से गिरी बोलेरो, चार घायल

sagar news

MP News : सागर, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना की खबर है, जहाँ एक वाहन अनियंत्रित होकर राहतगढ़ बस स्टैंड के पास एक ओवरब्रिज से गिर गया। इस दुर्घटना में 2 महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए।

MP News : सड़कों के गड्ढों ने ली गर्भवती महिला की जान, मायके पक्ष ने पति पर लगाया था हत्या का आरोप, पीएम रिपोर्ट ने खोला राज

जानकारी के अनुसार, MP 13 CA 0871 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बोलेरो मोतीनगर चौराहे से खुरई रोड की ओर जा रही थी। तभी राहतगढ़ ओवरब्रिज पर अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया। वह रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई।

यह देखते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और वाहन में फंसे घायलों को बचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।

MP High Court : रिटायर्ड जिला जजों का भत्ता रोकने पर याचिका, वित्त विभाग को नोटिस 

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक पुरुष, दो महिलाएँ और एक बच्ची शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी सागर से भानगढ़ जा रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *