Latest

MP Rape Case : दादा-पिता के हैवानियत का शिकार बनीं दो सगी बहनें, 7 साल से चल रहा था अत्याचार

MP Rape

MP Rape Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दो सगी बहनें, जो 10वीं और 12वीं की छात्राएं हैं, अपने दादा और पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत की कि पिछले सात साल से परिवार के ही सदस्य उनके साथ गलत काम कर रहे थे।

Bhopal News : भोपाल AIIMS डॉक्टर्स के खिलाफ FIR दर्ज, नशेबाज डॉक्टरों के खिलाफ मामला पुलिस ने लिया एक्शन

दोनों बहनों की जिंदगी तबाह हो गई जब उनकी मां करीब 10 साल पहले घर छोड़कर चली गई। मां के जाने के बाद दादा ने उन पर बुरी नजर डालनी शुरू की। साल 2018 में दादा ने पहली बार बड़ी बहन के साथ जबरदस्ती की। उसने धमकी दी कि किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा। डर के मारे बहन चुप रही। फिर यह सिलसिला छोटी बहन तक पहुंच गया। दादा ने बार-बार दोनों के साथ दुष्कर्म किया।

Bhopal MCU News : माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, हत्या या आत्महत्या गुत्थी सुलझा रही पुलिस

इधर, पिता शराब पीकर घर आता था। नशे में वह बहनों को गलत तरीके से छूता और छेड़छाड़ करता। बहनें डरती थीं, लेकिन बोल नहीं पाती थीं। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। अब पुलिस उसकी नई पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। जांच में पता लगेगा कि क्या उसे इन घटनाओं की जानकारी थी।

Kailash Vijayvargiya Health : अचानक बिगड़ी कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत, अस्पताल में किया एडमिट

आखिरकार बहनें सह नहीं सकीं। हाल ही में वे घर से भाग गईं। पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। काउंसलिंग के दौरान पूरा सच बाहर आया। बहनों ने थाने पहुंचकर अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई की।

दादा के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाईं। पिता पर छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ। दादा को गिरफ्तार कर लिया गया। पिता अभी फरार है, उसकी तलाश चल रही है।

गौतम नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बहनों को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। काउंसलर उनकी मदद कर रहे हैं। मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार सहारा दिया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *