Vidisha News : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पिछले तीन दिन से हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार से शुरू हुई बूंदाबांदी सोमवार रात से तेज हो गई। ठंडी हवाएं चलने लगीं। मंगलवार सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रही। दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। लोगों ने स्वेटर, जैकेट जैसे गर्म कपड़े निकाल लिए। सड़कों पर कम लोग दिखे।
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बना डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम मध्य प्रदेश के बीच तक पहुंच चुका है। इससे जुड़ी ट्रफ लाइन सक्रिय है। दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी अरब सागर में है। यह एमपी की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई कि फसल कटाई जल्द पूरी करें।
सोमवार को विदिशा में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर करीब 28 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
Sehore News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2025 की तिथियां घोषित, 1 नवंबर से सामूहिक विवाह शुरू
नवंबर से ठंड बढ़ेगी
देश के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह लौटेगा तो हिमालय में बर्फबारी होगी। इसका असर मध्य प्रदेश में 6 नवंबर के बाद दिखेगा। ठंड और बढ़ेगी। आमतौर पर एमपी में नवंबर से जनवरी तक सर्दी रहती है। लेकिन इस बार फरवरी तक असर रह सकता है।
Sehore News : सीहोर में गेहूं बुवाई से पहले खाद संकट गहराया, किसानों को केंद्रों पर घंटों इंतजार
वैज्ञानिकों का कहना है कि 2010 के बाद यह सबसे भीषण ठंड हो सकती है। विदिशा में मौसम बदलाव से लोग सतर्क हो गए। स्कूलों में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर भेजा जा रहा। बाजार में ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ी।