Latest

MP News : दिवाली-छठ के लिए भोपाल मंडल से तीन स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति-दानापुर सहित कई रूट्स पर दौड़ेगी

Diwali-Chhath Festival Special Trains

MP News : भोपाल। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल मंडल से तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें रानी कमलापति-दानापुर, रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर और रीवा-हड़पसर के बीच चलेंगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त काउंटर और कर्मचारी तैनात किए हैं। टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

MP Cough Syrup Scandal : जहरीली ‘कोल्ड्रिफ’ से 24 मासूमों की मौत, कंपनी मालिक पहुंचा जेल

रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668)

यह ट्रेन यात्रियों के लिए बिहार रूट पर बड़ी राहत देगी। सप्ताह में दो दिन चलेगी। इसका संचालन 1 नवंबर 2025 तक होगा।
गाड़ी संख्या 01667: रानी कमलापति से हर शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे रवाना। अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01668: दानापुर से हर रविवार और बुधवार को सुबह 11:00 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति आएगी।
ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा।

Bhopal News : दिवाली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, थार कार की टक्कर से दो की मौत, गुस्साए लोगों ने काटा वबाल

रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल (01703/01704)

यह ट्रेन रीवा से इंदौर रूट को जोड़ेगी। सप्ताह में एक बार चलेगी और 25 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
गाड़ी संख्या 01704: रीवा से हर शनिवार रात 10:20 बजे प्रस्थान। अगले दिन दोपहर 3:05 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01703: डॉ. अम्बेडकर नगर से हर रविवार रात 9:20 बजे रवाना। अगले दिन दोपहर 1:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
ठहराव: सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास, इंदौर।

Diwali Special Story 2025 : दीपावली पर जगमगाएगा राजगढ़ का महालक्ष्मी मंदिर, 250 साल पुरानी गज लक्ष्मी की अनोखी कहानी

रीवा-हड़पसर स्पेशल (01751/01752)

यह ट्रेन रीवा से पुणे के हड़पसर तक जाएगी। यह एक बार का विशेष संचालन है।
गाड़ी संख्या 01751: 26 अक्टूबर को सुबह 6:45 बजे रीवा से रवाना। अगले दिन सुबह 5:00 बजे हड़पसर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01752: 27 अक्टूबर को सुबह 6:40 बजे हड़पसर से चलेगी। अगले दिन सुबह 6:25 बजे रीवा पहुंचेगी।
ठहराव: सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर जंक्शन, दौड़ कॉर्ड लाइन।

Sehore News : भाई-बहन की दुखद मौत, उल्टी से हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों से समय पर टिकट बुक करने की सलाह दी है। अनारक्षित डिब्बों में भीड़ से बचने के लिए पहले से आरक्षण कराएं। स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रेलवे ने कहा, “त्योहारों के मौसम में ट्रेनों की मांग बढ़ जाती है। हम यात्रियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”

भोपाल के एक यात्री ने कहा, “छठ के लिए बिहार जाना जरूरी था। यह ट्रेन समय पर शुरू हुई, अब टिकट की टेंशन खत्म।” रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 भी जारी किया है। किसी भी जानकारी के लिए यात्री इसका उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *