MP News : आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर घुरासिया गांव में 13 साल के मासूम बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने चोट को साधारण समझकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन इंदौर के निजी अस्पताल में सीटी स्कैन से सच्चाई सामने आई। बच्चे के सिर में गोली फंसी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में दहशत का माहौल है।
Diwali 2025 Fire Accident : दीपावली की रात आगजनी की 18 घटनाएं, फैक्ट्रियों में हुआ भारी नुकसान
गोली लगने का रहस्यमयी हादसा
मृतक बच्चे का नाम रवि सूर्यवंशी है। वह गोपाल सूर्यवंशी का 13 वर्षीय बेटा था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार 18 अक्टूबर की शाम को रवि घर के पास बाड़े में गाय बांधने गया था। काम निपटाकर लौटते समय अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया।
रवि जमीन पर गिर पड़ा। पास ही मौजूद उसका छोटा भाई ललित ने चिल्लाकर सबको बुलाया। परिवार वाले दौड़े आए। रवि के सिर पर चोट लगी दिखी। लेकिन खून कम था। सबने सोचा कि शायद कोई पत्थर लग गया होगा। बिना देर किए उसे नजदीकी जिला अस्पताल आगर ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत बिगड़ती गई। रवि को उज्जैन के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी सुधार न दिखा। आखिरकार इंदौर के एक बड़े निजी अस्पताल भेजा गया।
रवि के चाचा ने बताया, “इंदौर पहुंचते ही सीटी स्कैन कराया। रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। सिर में गोली फंसी थी। हम तो पत्थर की चोट समझ रहे थे। गोली का निशान इतना बारीक था कि नजर नहीं आया।”
इलाज के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। खबर फैलते ही घुरासिया गांव में सन्नाटा छा गया। रिश्तेदार रोते बिलखते पहुंचे। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता गोपाल ने कहा, “मेरा लाल खेलने-कूदने वाला था। कौन और क्यों मार डाला?”
कानड़ थाना प्रभारी दांगी ने बताया कि “गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद हत्या का केस दर्ज करेंगे।