Sehore News : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम कचनारिया में सोमवार को दो सगे भाई-बहन की अचानक मौत से पूरा गांव सदमे में डूब गया। 8 वर्षीय वंश और 2 वर्षीय अंशिका की तबीयत अचानक खराब हो गई। उल्टी होने के बाद हालत बिगड़ गई। परिवार ने पहले निजी डॉक्टर को दिखाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की सांसें थम गईं। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Diwali 2025 : सीहोर में दीवाली 2025 की तैयारी, पटाखा बाजार का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर और SP
परिजनों के अनुसार, बच्चों को सुबह उल्टी हुई। पिता अखिलेश ने तुरंत नजदीकी निजी चिकित्सक को बुलाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। फिर आष्टा अस्पताल रेफर कर दिया। आष्टा में इलाज के बाद सीहोर जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। अखिलेश ने बताया, “केवल उल्टी की शिकायत थी। समझ नहीं आ रहा, कैसे इतनी जल्दी हालत बिगड़ गई।” अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी।
Diwali 2025 : देशभर में आज मनाई जा रही दीवाली, जानिए शुभ मुहूर्त और क्या बरतें सावधानी?
पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम का इंतजार कर रही है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं दिखी। लेकिन कारण स्पष्ट होने तक जांच जारी रहेगी। गांव में सन्नाटा पसर गया है। परिवार टूट चुका है। अखिलेश मजदूरी करते हैं। बच्चों की मौत ने सबको झकझोर दिया। प्रशासन ने परिवार को सहायता का आश्वासन दिया है।
यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठा रही है। ग्रामीण इलाकों में त्वरित इलाज की कमी दिख रही। डॉक्टरों ने कहा, उल्टी से डिहाइड्रेशन या संक्रमण हो सकता है। लेकिन पोस्टमॉर्टम से सच्चाई सामने आएगी।