Latest

MP News : सिवनी हवालाकांड के शिकायकर्ता को पुलिस ने बनाया बंधक! हाईकोर्ट ने दिया 24 घंटे में पेश करने का आदेश

Seoni Police Hawala Scandal MP News

Seoni Police Hawala Scandal MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हवाला लूटकांड ने नया मोड़ ले लिया है। सिवनी पुलिस पर 3 करोड़ रुपये की हवाला रकम लूटने और शिकायतकर्ता को बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है। जमानत पर रिहा होने के बाद फिर पकड़े गए सोहनलाल परमार को रिहा न करने पर उनकी पत्नी ने जबलपुर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की।

Sehore News : RTI एक्टिविस्ट पर हमला करने के मामले में कोई प्रोग्रेस नहीं, पुलिस हमलावरों का अब तक सुराग नहीं लगा पाई

चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने इसे गंभीरता से लिया। बिना रिमांड के कस्टडी में रखने पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने सिवनी पुलिस को 24 घंटे में सोहनलाल को हाईकोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। सुनवाई बुधवार को होगी।

सोहनलाल परमार महाराष्ट्र के जालना के रहने वाले हैं। 8 अक्टूबर को वे कटनी से 3 करोड़ रुपये की कथित हवाला रकम कार से सिवनी ले जा रहे थे। बंडोल थाना क्षेत्र में रात 1-2 बजे कार रोकी गई।

MP News : किन्नर के साथ दरिंदगी, दो मीडियाकर्मियों के खिलाफ FIR, कहा- एनकाउंटर कराने की धमकी दी

आरोप है कि पुलिस ने कार को जंगल ले जाकर पूछताछ की। रकम जब्त कर सोहनलाल व साथियों को पीटा और भगाया। सोहनलाल ने ही शिकायत की, जिससे मामला उजागर हुआ। पुलिस ने पहले 1.45 करोड़ जब्त होने का दावा किया। बाद में 11 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया। लेकिन सोहनलाल का दावा है कि पूरी रकम लूटी गई।

Indore raid update : रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों से मिला 75 लाख कैश, ढाई किलो सोना, लोकायुक्त टीम की छानबीन जारी

10 अक्टूबर को सिवनी पुलिस ने सोहनलाल को गिरफ्तार किया। 12 अक्टूबर को जमानत मिली। वे घर लौटे, लेकिन उसी रात जालना पुलिस ने फिर पकड़ लिया। सिवनी पुलिस को सौंप दिया।

याचिका में पत्नी गंगाबाई ने कहा कि पति बंधक हैं। एडवोकेट श्रेय्यस दुबे ने दलील दी कि ट्रांजिट रिमांड नहीं ली गई। मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया। शासन पक्ष ने कहा कि गवाही के लिए रोका गया। पूर्व जमानत का हवाला दिया। लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना रिमांड के कस्टडी अवैध है।

Q. सिवनी हवाला लूटकांड कब और कैसे शुरू हुआ?
8 अक्टूबर 2025 को सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र में सोहनलाल परमार की कार रोकी गई। कथित 3 करोड़ हवाला रकम जब्त कर लूटने का आरोप।

Q. सोहनलाल परमार को क्यों फिर गिरफ्तार किया गया?
10 अक्टूबर को गिरफ्तार। 12 अक्टूबर को जमानत मिली। लेकिन उसी रात जालना पुलिस ने पकड़कर सिवनी सौंप दिया।

Q. हाईकोर्ट में क्या याचिका दायर हुई?
पत्नी गंगाबाई ने बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉरपस) याचिका दाखिल की। अवैध हिरासत का आरोप लगाया।

Q. कोर्ट ने सिवनी पुलिस को क्या निर्देश दिया?
24 घंटे में सोहनलाल को हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश। बिना रिमांड कस्टडी को गंभीर माना।

Q. ट्रांजिट रिमांड का क्या मतलब है?
दूसरे राज्य से पकड़े गए व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की प्रक्रिया। याचिका में कहा गया कि यह नहीं ली गई।

Q. हाईकोर्ट की बेंच कौन सी है?
चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ। सुनवाई 15 अक्टूबर को निर्धारित।

Q. पुलिस ने हवाला रकम पर क्या दावा किया?
चेकिंग में 1.45 करोड़ जब्त होने का दावा। लेकिन सोहनलाल ने पूरी 3 करोड़ लूटे जाने का आरोप लगाया।

Q. इस मामले में कितने पुलिसकर्मी आरोपी?
11 पुलिसकर्मियों पर लूट और मारपीट का केस दर्ज। जांच जारी।

Q. सोहनलाल की पत्नी ने क्या आरोप लगाया?
पति को अवैध बंधक बनाकर रखा जा रहा। गवाही के बहाने हिरासत में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *