MP BREAKING NEWS : मध्य प्रदेश। इंदौर और ग्वालियर में बुधवार को लोकायुक्त ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के 5 ठिकानों पर छापा मारा है। इंदौर में यह कार्रवाई उनके ओल्ड पलासिया स्थित फ्लैट, बिजनेस पार्क और एरोड्रम रोड स्थित ऑफिस में और एक अज्ञात स्थान पर पर की गई। सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त की टीम को छापे के दौरान गोल्ड और नकदी (कैश) बरामद हुआ है। टीम द्वारा संपत्ति और दस्तावेजों की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त की टीम को छापे के दौरान बड़ी मात्रा में गोल्ड और कैश मिला है। टीम भदौरिया की संपत्ति और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
धर्मेंद्र सिंह भदौरिया अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले 2020 में शराब ठेकों की नीलामी में लापरवाही के चलते उनको निलंबित किया गया था। नीलामी समय पर नहीं होने के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी।
लोकायुक्त एस पी निरंजन लाल शर्मा ने इसकी पुष्टि कर बताया कि छापे की कार्रवाई तड़के की गई , अभी उनकी संपत्तियों के ठिकानों पर भी रेड चल रही है । ज्ञातव्य है कि वह अभी हाल ही में अगस्त में रिटायर हुए है।