Latest

Indore raid update : रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों से मिला 75 लाख कैश, ढाई किलो सोना, लोकायुक्त टीम की छानबीन जारी

Indore raid update

Indore raid update : इंदौर। मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के 8 ठिकानों पर छापे मारे हैं। जानकारी के मुताबिक, इंदौर में कैलाश कुंज, बिजनेस स्काई पार्क सहित सात और ग्वालियर में इंद्रमणि नगर स्थित घर पर सर्चिंग की जा रही है। इस दौरान टीम को अभी तक 75 लाख कैश के साथ ढाई किलो सोना मिला है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के कागजात भी जब्त किये गये है, जिनकी जांच की जा रही है।

Rajgarh News : रोजगार सहायकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, ग्रामीण विकास ठप, मांगें पूरीनहीं हुई तो आंदोलन तेज

शुरुआती जांच में 2 करोड़ की वैध आय के मुकाबले 8 करोड़ के खर्च और निवेश के सबूत मिले। भदौरिया के परिवार का फिल्म इंडस्ट्री में कनेक्शन भी सामने आया। यह मामला आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ें उजागर कर रहा है।

धर्मेंद्र सिंह भदौरिया 1987 में आबकारी विभाग में भर्ती हुए थे। अगस्त 2025 में रिटायरमेंट लिया। सेवा के दौरान वेतन-भत्तों से करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई। लेकिन छापों से बरामद सामान वैध आय से कहीं ज्यादा है।

MP BREAKING NEWS : रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के 5 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, इंदौर- ग्वालियर के ठिकानों पर छानबीन

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि इंदौर-उज्जैन के अफसरों की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही। भदौरिया के बेटे सूर्यांश ने कंपनी बनाकर फिल्में बनाईं। पिता ने भी इसमें पैसा लगाया। बेटी अपूर्वा की भी भागीदारी रही। 2020 में शराब ठेकों की नीलामी में लापरवाही बरतने पर भदौरिया सस्पेंड हो चुके थे। नीलामी समय पर न होने से राजस्व को नुकसान हुआ था।

छापों में अब तक क्या बरामद?

लोकायुक्त टीम को खंगालने पर कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं। इन्हें जब्त कर आगे जांच की जा रही:

  • डेढ़ किलो सोने का एक बार और एक किलो सोने के गहने।
  • 4 किलो चांदी के जेवरात।
  • 75 लाख रुपये का कैश।

MP News : मऊगंज में खनन माफिया का राज, अवैध खुदाई और ओवरलोड ट्रक पर प्रशासन की चुप्पी

  • इंदौर में दो फ्लैट और एक निर्माणाधीन बंगला।
  • यूपी के इटावा समेत इंदौर-ग्वालियर में कई बीघा जमीनें।
  • 5 हजार यूरो की विदेशी मुद्रा, जिसका मूल्य साढ़े चार लाख रुपये।
  • महंगी कारें, परफ्यूम और एक रिवॉल्वर।

MP BREAKING NEWS : रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के 5 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, इंदौर- ग्वालियर के ठिकानों पर छानबीन

लोकायुक्त डीएसपी तालान ने कहा कि ये बरामदगी वैध आय से मेल नहीं खाती। फिल्म निवेश के दस्तावेजों से भी संदेह गहराया। भदौरिया के सेवाकाल में आबकारी ठेकों से जुड़ी अनियमितताओं की पड़ताल तेज हो गई। विभाग में 25 से ज्यादा अधिकारी पहले से लोकायुक्त के रडार पर हैं। यह छापेमारी उसी कड़ी का हिस्सा लगती है।

Q. लोकायुक्त ने किसके ठिकानों पर छापे मारे?
रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के 8 ठिकानों पर। इंदौर में 7 और ग्वालियर में 1 जगह।

Q. धर्मेंद्र भदौरिया कब रिटायर हुए?
अगस्त 2025 में रिटायरमेंट लिया। 1987 से सेवा में थे। वैध आय करीब 2 करोड़ रुपये।

Q. छापों में क्या-क्या बरामद हुआ?
75 लाख कैश, डेढ़ किलो सोने का बार, 1 किलो सोने के गहने, 4 किलो चांदी, दो फ्लैट, बंगला, जमीनें, 5 हजार यूरो, महंगी कारें और रिवॉल्वर।

Q. भदौरिया परिवार का फिल्म कनेक्शन क्या है?
बेटे सूर्यांश ने कंपनी बनाकर फिल्में बनाईं। पिता और बेटी अपूर्वा ने भी निवेश किया।

Q. लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने क्या कहा?
गोपनीय शिकायत पर कार्रवाई। 2 करोड़ आय के मुकाबले 8 करोड़ खर्च के सबूत मिले। जांच जारी।

Q. भदौरिया पर पहले क्या कार्रवाई हुई थी?
2020 में शराब ठेकों की नीलामी में लापरवाही से सस्पेंड। नीलामी समय पर न होने से नुकसान हुआ।

Q. कार्रवाई में कौन-कौन शामिल हैं?
इंदौर-उज्जैन के लोकायुक्त अफसर। सर्चिंग में संयुक्त टीम काम कर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *