Latest

Harda News : कलेक्ट्रेट में बजरंग सेना का धरना प्रदर्शन, गौ माता की रक्षा और कचरा ग्राउंड फेंसिंग की मांग

Bajrang Sena protests at the Collectorate

Harda News : हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने गौवंश की सुरक्षा और मुक्तिधाम के पास कचरा ग्राउंड पर फेंसिंग की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

संगठन को घंटा घर चौक पर धरने की अनुमति न मिलने के कारण कार्यकर्ता सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नारे लगाए और प्रशासन पर दबाव बनाया। धरना अभी भी जारी है। इस प्रदर्शन से शहर में हलचल मच गई है।

Sehore News : भैरुंदा जंगल में वन माफिया का खौफनाक हमला, लोहे की रॉड से पीटे वनकर्मी दो गंभीर

बजरंग सेना के प्रदेशाध्यक्ष उमेश प्रजापति ने बताया कि जिले में रोजाना सैकड़ों बेसहारा गौ माताएं सड़कों पर घूमती रहती हैं। खासकर नेशनल हाईवे पर हरदा से हंडिया तक इनकी संख्या बहुत ज्यादा है।

इनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गौ माताएं गंभीर रूप से घायल हो रही हैं। कई बार तो जनहानि भी हो जाती है। प्रजापति ने कहा कि संगठन ने पहले भी कलेक्टर को इस समस्या से अवगत कराया था। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Sehore News : RTI एक्टिविस्ट पर हमला करने के मामले में कोई प्रोग्रेस नहीं, पुलिस हमलावरों का अब तक सुराग नहीं लगा पाई

उन्होंने कलेक्टर के पुराने आदेश का जिक्र किया। कलेक्टर ने गौवंश को सड़क पर छोड़ने वाले पशुपालकों पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन जिले में इसका पालन नहीं हो रहा। प्रजापति ने नगर पालिका पर भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि शहर के मुक्तिधाम के पास कचरा फेंका जाता रहता है। निराश्रित गौ माताएं वहां कचरा और पॉलीथिन खा लेती हैं। इससे उनकी मौत हो जाती है। बजरंग सेना ने नगर पालिका से इस कचरा ग्राउंड पर तार फेंसिंग लगाने की मांग की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

MYH Rat Bites : MY हॉस्पिटल चूहा कांड की जांच रिपोर्ट में डीन और अधीक्षक पर भारी आरोप, लापरवाही ने ली मासूमों की जान

प्रदर्शनकारियों ने गौ माताओं की हत्या करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की कि गौ माताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

खुले में घूम रही गौ माताओं को गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए। साथ ही नगर निगम की जिम्मेदारी तय की जाए। प्रजापति बोले, “गौ माता हमारी संस्कृति का आधार हैं। उनकी रक्षा न करना अपराध है। प्रशासन जागे, वरना आंदोलन तेज होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *