Latest

MP Viral Video : सराफा बाजार में महिला का ड्रामा, दुकान का तोड़ा कांच और महिला पुलिसकर्मी का काटा हाथ

Indore Sarafa Bazaar Viral Video

MP Viral Video : मध्य प्रदेश। इंदौर के चहल-पहल भरे सराफा बाजार में रविवार रात एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ के बीच उसने दुकानदारों से झगड़ा किया। न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ मचाई, बल्कि बचाव में आई महिला पुलिसकर्मी के हाथ पर भी काट लिया। सराफा थाने ने बताया कि यह सब अनिल ज्वेलर्स पर हुआ। दुकान संचालक सुमित जैन की शिकायत पर प्रीति शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। स्थानीय लोग हैरान हैं। बाजार की शांति भंग करने वाली यह घटना वायरल हो रही है।

Chhath Puja 2025 : कब है छठ पूजा? भोपाल के 52 घाटों पर पूजा की तैयारी, जानिए नहाए- खाए से लेकर सूर्योदय अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

पैसे की मांग से शुरू हुआ बवाल

देर रात प्रीति शर्मा भोलाराम उस्ताद मार्ग से अनिल ज्वेलर्स पहुंचीं। वहां उन्होंने सुमित जैन से 5 हजार रुपये मांगे। मना करने पर तलवार चली। प्रीति ने दुकानदार को अपशब्द कहे। ग्राहकों को धमकाया। कोई भी दुकान में घुस न सके, इसके लिए दरवाजे पर खड़ी हो गईं।

सुमित ने हालात बिगड़ते देख ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुनीता राठौर को बुलाया। लेकिन प्रीति ने उनसे भी बदतमीजी की। बाहर निकालने की कोशिश में दुकान का कांच तोड़ दिया। सड़क पर आकर चिल्लाईं, “भोपाल पुलिस को बुलाओ!”

MP Viral Video : हार्ट अटैक से तड़प-तड़पकर कर्मचारी ने तोड़ा दम, मालिक देखता रहा इंस्टा रील्स

पुलिसकर्मी पर हमला, थाने में पूछताछ

हंगामा बढ़ता देख सुनीता ने प्रीति को शांत करने की कोशिश की। लेकिन गुस्से में प्रीति ने उनके हाथ पर काट लिया। चोट गंभीर नहीं, लेकिन मामला दर्ज हो गया। पुलिस ने प्रीति को हिरासत में लेकर सराफा थाने ले जाया। वहां घंटों पूछताछ हुई।

सुमित की शिकायत पर मारपीट, तोड़फोड़ और अवैध वसूली के आरोप लगे। थाना प्रभारी ने कहा, “जांच चल रही है। पुरानी शिकायतों की भी पड़ताल करेंगे। दोष सिद्ध तो सख्त कार्रवाई होगी।”

Vidisha Traffic Jam : विदिशा में दिवाली की चमक पर जाम का ग्रहण, अतिक्रमण और पार्किंग की मार से बाजार बेजार

पुराना रंजिश का राज खुला

जांच में पता चला कि प्रीति का सुमित से पुराना विवाद है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वह दो बार पहले भी दुकान पर पैसे मांगने आईं। हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस न बुलानी पड़ी। इस बार हालात बेकाबू हो गए। प्रीति जाने को तैयार न हुईं। तोड़फोड़ की। बाजार में रविवार रात को भीड़ थी। लोग खरीदारी कर रहे थे। अचानक बवाल से सब सन्न रह गए। एक ग्राहक ने कहा, “महिला चीख रही थी। हम डर गए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *