Latest

Bhopal News : पुलिस की पिटाई से मौत मामले में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, FIR के बाद से फरार थे दोनों आरक्षक

Bhopal News

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। पिपलानी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की बर्बर पिटाई से 22 वर्षीय बीटेक छात्र उदित गायकी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों आरोपी आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद से वे फरार थे। दोनों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

MP News : मंदसौर का सितारा, प्रशांत पांडे ने ‘लापता लेडीज़’ के लिए जीता फिल्म फेयर अवार्ड

घटना शुक्रवार तड़के की है। उदित अपने दोस्तों के साथ इंद्रपुरी इलाके में कार में पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने शोर मचाने के शक में उन्हें रोका। छोटी-मोटी बहस के बाद आरक्षकों ने उदित को सड़क पर उतार लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि उन्होंने उसके कपड़े उतार लिए। फिर डंडों से जमकर पिटाई की। उदित तड़पने लगा। उसके दोस्त घबरा गए। वे उसे एम्स अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मारपीट से मौत की पुष्टि हुई। उदित के शरीर पर कई जगह चोटें मिलीं। वह बेंगलुरु से तीन दिन पहले भोपाल लौटा था। विट आष्टा से बीटेक कर चुका था। उसके पिता राजकुमार गायकी एमसीबी सूखी सेवनिया में इंजीनियर हैं। उदित बालाघाट के डीएसपी केतन अडलक का साला था।

Betul Scholarship Scam : ढाई करोड़ छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, सरकारी रकम निजी खातों में डाली थी

परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार शाम को पिपलानी थाने पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया। ‘पुलिस प्रशासन होश में आओ’ के नारे लगाए। हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। डीसीपी विवेक सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। पूरी जांच हो रही है। यह कस्टडी डेथ नहीं है। लेकिन मारपीट से मौत हुई। इसलिए सख्ती बरती जाएगी।

बीजेपी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उदित के परिजनों से फोन पर बात की। हर तरह की मदद का भरोसा दिया। उनके निर्देश पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी मृतक के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। फोन पर अध्यक्ष से बात भी कराई।

Narmadapuram News : अमृत योजना पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा, 10 फीट के गड्ढे में गिरा मजदूर, मिट्टी में दबा

खंडेलवाल ने कहा, “भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश पर ही हत्या का प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी आरक्षकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *