Sehore News : सीहोर, मध्य प्रदेश। करवा चौथ की रात में जहां पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं सीहोर शहर के गणेश मंदिर रोड स्थित एक कॉलोनी में एक पति दुख और अकेलेपन से टूट गया। 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने उसी दिन उसे छोड़ दिया था। वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई और दो छोटे बच्चों को भी साथ ले गई।
MP News : हिंदू लड़की के साथ पकड़ा सरफरोश, फोन से मिले लड़कियों के साथ वीडियो ने उड़ाए सबके होश
पत्नी के जाने का सदमा
धर्मेंद्र की पत्नी ने करवा चौथ के दिन ही घर छोड़ दिया। बच्चों को भी ले गईं। इस अचानक वियोग से धर्मेंद्र पूरी तरह बिखर गया। वह पहले से ही पारिवारिक कलह से जूझ रहा था। पत्नी के जाने के बाद वह अकेला रह गया। दुखी होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कार्रवाई न होने से निराशा बढ़ गई। रात में उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
Sehore News : दो नाबालिग लड़कियां 7 दिनों से लापता, विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
रिश्तेदारों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि धर्मेंद्र ने पत्नी व बच्चों के वियोग में यह कदम उठाया। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। पत्नी और अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।
परिजन सदमे में हैं। पड़ोसियों का कहना है कि धर्मेंद्र एक सामान्य मजदूर था। परिवार का भरण-पोषण उसी के कंधों पर था। यह घटना वैवाहिक कलह और तलाकी विवादों पर सवाल खड़े कर रही है।