MP News : मध्य प्रदेश। इंदौर के हीरानगर इलाके में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक मकान से मुस्लिम युवक मोहम्मद सरफरोश को हिंदू लड़की के साथ पकड़ लिया। युवक पर महाराष्ट्र में चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे 10 गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। संगठन को सूचना मिली थी कि युवक हिंदू लड़की के साथ रह रहा है। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक की पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।
Sehore News : दो नाबालिग लड़कियां 7 दिनों से लापता, विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
शारीरिक शोषण के अश्लील वीडियो
पुलिस ने सरफरोश का आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया तो हैरान रह गई। वह महाराष्ट्र में कई मामलों में फरार था। सबसे चौंकाने वाली बात, उसके मोबाइल से हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण के अश्लील वीडियो, फोटो और चैट्स बरामद हुए।
पूछताछ में सरफरोश ने कबूला कि उसने गुजरात में मजदूरी कर रही लड़की के परिवार से संपर्क किया। झूठे प्यार का झांसा देकर लड़की को इंदौर लाया। दो साल तक शोषण किया। लड़की को नशे का आदी बनाया। यहां तक कि उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी गिरा दिया।
युवक और लड़की ने खुद को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया। लेकिन हीरानगर थाना प्रभारी ने रामनगर पुलिस से संपर्क किया तो कोई गुमशुदगी या अन्य रिपोर्ट नहीं मिली। जांच से पता चला कि लड़की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली है। वह नाबालिग है।
सरफरोश के खिलाफ प्रिवेंटिव कार्रवाई शुरू
पुलिस ने सरफरोश के खिलाफ निवारक कार्रवाई (प्रिवेंटिव एक्शन) शुरू की है। लड़की को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया जाएगा। उसके बयान पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। चंद्रपुर और बांदा में लड़की के माता-पिता से संपर्क हो गया। वे इंदौर रवाना हो चुके हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला गंभीर है। सभी पहलुओं की गहन जांच चल रही है।