Latest

Narmadapuram Murder Case : प्रताड़ना से तंग पत्नी ने किया पति का कत्ल, 5 मासूमों की मां गिरफ्तार

MP Crime News

Narmadapuram Murder Case : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम जिले के रोहना गांव में एक मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सेवंतीबाई को गिरफ्तार कर लिया। महिला के साथ पुलिस उसके दो महीने के बच्चे को भी लाई। पति की नशाखोरी और मारपीट से तंग आकर उसने हत्या की।

वारदात मंगलवार तड़के 4 बजे की है। घर में पांच बच्चे सो रहे थे। सेवंतीबाई ने नशेड़ी पति राजू धुर्वे की हाशिए से गला रेत दिया। शव को घर से 20 मीटर दूर खेत में फेंक दिया। खून साफ कर सुबह 8 बजे बच्चों को लेकर मायके हरदा के सिराली चली गई।

MP News : मेडिकल कॉलेज में पेसेंट को लगाया जा रहा जहरीला प्रोविडोन आयोडीन, स्किन झुलस रही, जच्चा-बच्चा को भी खतरा

गला रेतकर हत्या फिर घर किया साफ

पुलिस के अनुसार, सेवंतीबाई ने पति को सोते समय हाशिए से वार किया। गले की नली कट गई। मौत तुरंत हो गई। शव घसीटकर धान के खेत में डाला। घर का खून पोछा। बर्तन साफ किए।

थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि राजू धुर्वे (32) हरदा के सिराली का रहने वाला था। एक महीने से रोहना के सुधीर कुमार चौहान के खेत पर मजदूर था। कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता था।

Sehore News : मानवता शर्मसार, नर्मदा अस्पताल में 11 हजार रुपये के लिए आदिवासी महिला के शव को बनाया बंधक

बेटियों के बाद बेटे को भी मारता था

सेवंतीबाई ने बताया कि 7 साल पहले लव मैरिज हुई। पहले तीन बेटियां पैदा हुईं। फिर चौथी डिलीवरी में बेटा। दो महीने पहले पांचवीं डिलीवरी में दूसरा बेटा। पति नशे का आदी था। शराब पीकर मारपीट करता। दो साल के बेटे को कहता, “बेटियों के बाद क्यों पैदा हुआ?” सोमवार रात भी मारपीट की।

महिला ने कहा कि बच्चा बीमार था। सोमवार को खेत मालिक से 500 रुपये उधार लिए इलाज के लिए। पति ने शराब पी ली। रात भर मारपीट चली। तड़के सोचा, “मेरा जीवन बर्बाद हो गया। बच्चों का नहीं बिगाड़ूंगी।” पति सो रहा था। हाशिए से गला रेत दिया। सुबह खेत मालिक को कहा, “पति कहीं चला गया। मैं मायके जा रही।”

Raisen News : पुलिस ने बांटे खाद के लिए टोकन, किसान बोले- दिन भर लाइन में लगने के बाद सिर्फ दो बोरी, कई खाली हाथ लौटे

खेत में शव मिला

मंगलवार सुबह 11 बजे खेत मालिक का बेटा अमरूद तोड़ने आया। शव धान के बीच पड़ा मिला। मृतक सिर्फ अंडरवियर में था। पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची। शव उल्टा था। गले पर दो धारदार हथियार के घाव। एक से नली कट गई। पुलिस ने घर देखा। पोछा लगा था। जमीन गीली। पैरों के निशान। एफएसएल ने खून के धब्बे पाए। शक हुआ कि हत्या घर में हुई।

MP News : टीआई सुसाइड केस में ASI बर्खास्त, जांच में खुला ब्लैकमेल का राज फिर हुआ आदेश जारी

मायके से गिरफ्तार

पुलिस सिराली के नीमढाना गांव पहुंची। सेवंतीबाई चार बच्चों के साथ कच्चे मकान में मिली। दो साल का बेटा ससुराल वाले ले गए थे। गुरुवार को नर्मदापुरम लाई गई। दो महीने का बेटा साथ है। कोर्ट में पेश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *