Latest

MP Crime News : भोपाल में बदमाश की हत्या, 12 से ज्यादा आपराधिक मामले थे दर्ज, तीन युवकों ने किया था कॉल

Murder News

MP Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ अज्ञात लोगों ने बदमाश को मार डाला है। जानकारी के मुताबिक, कोलार ललिता नगर में निगरानी बदमाश अजय उर्फ चंदू कुशवाह (23) की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। इससे पहले बेल्ट और लात-घूसों से पीटा।

घटनास्थल पर टूटे बेल्ट के तीन टुकड़े मिले। परिजनों ने तीन युवकों पर आरोप लगाया। इन्होंने ही अजय को कॉल कर बुलाया था। यह भी बताया कि, इन युवको से मृतक का पुराना विवाद था। यह घटना बीते दिन बुधवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Narmadapuram Murder Case : प्रताड़ना से तंग पत्नी ने किया पति का कत्ल, 5 मासूमों की मां गिरफ्तार

मृतक बदमाश अजय के खिलाफ कोलार और शाहपुरा थाने में मारपीट, अड़ियलपन, लूट जैसे 12 से ज्यादा अपराध दर्ज थे। रात 11:30 बजे झाड़ियों में शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शाहपुरा पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही।

आरोपियों की जानकारी नहीं

ASI मुंशीलाल धाकड़ ने बताया कि अजय के पिता विनोद कुशवाह बीमार हैं। शाहपुरा के 12 नंबर शेड पर उनकी चाय की दुकान है। बीमारी से पिता दुकान नहीं चला पा रहे। अजय संभाल रहा था। दुकान के पास सुनसान इलाका है। यहीं से झाड़ियों में शव बरामद हुआ।

MP News : मेडिकल कॉलेज में पेसेंट को लगाया जा रहा जहरीला प्रोविडोन आयोडीन, स्किन झुलस रही, जच्चा-बच्चा को भी खतरा

गले पर नुकीली चीज का निशान मिला। गुरुवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हुआ। अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी। अभी आरोपियों की कोई जानकारी नहीं।

शक बिट्टू, बुशरान और विक्की पर

मृतक के मामा पंकज कुशवाह ने कहा कि हत्या से पहले अजय घर पर था। कॉल आया। रात 8 बजे निकला। फिर मौत की खबर मिली। मौके पर बेल्ट टूटा मिला। शक है कि बेरहमी से पीटने के बाद गला घोंटा। नुकीली चीज घुसाई। इससे मौत हुई। विक्की उर्फ डोनाल्ड, बुशरान और बिट्टू पर शक है। इन तीनों से पुराना विवाद था। लोगों ने बताया कि इन्हींके साथ आखिरी बार अजय को देखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *