Latest

Lokayukta Raid Bhopal : PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त की रेड, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Lokayukta Raid Bhopal

Lokayukta Raid Bhopal : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में PWD (लोक निर्माण विभाग) के पूर्व चीफ इंजीनियर जेपी मेहरा के भोपाल स्थित मणिपुरम आवास पर गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए यह कार्रवाई की है।

Coldrif Syrup Case : मध्य प्रदेश में मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, अब तक गई 20 बच्चों की जान

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जेपी मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों की जांच करते हुए लोकायुक्त की टीम आज सुबह स्थानीय पुलिस के साथ उनके घर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि, जेपी मेहरा के आवास पर छानबीन के दौरान लोकायुक्त की टीम को बड़ी संख्या में केस और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इनमें मुंबई में खरीदी गई संपत्ति से जुड़े प्रमाण भी शामिल हैं।

RKM Power Plant Incident : RKM पावर प्लांट में 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूरों की मौत 6 गंभीर

यह छापा गोपनीय सूचना के आधार पर मारा गया है। बता दें कि, PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर जेपी मेहरा इसी साल फरवरी में रिटायर हुए थे। फिलहाल मणिपुरम स्थित उनके आवास में लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *