Latest

Raisen News : गेहूं, चना, मसूर और सरसों की MSP पर ऐतिहासिक बढ़ोतरी… किसानों को बड़ी सौगात

MP News

Raisen News : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा मैदान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हजारों लोगों को शुभकामनाएं। रामलीला के मंचन को देखने पहुंचे चौहान ने स्वयं को जनता का सेवक बताते हुए दो महत्वपूर्ण संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के हित में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की, जिसे “दिवाली गिफ्ट” बताया।

किसानों को दिवाली गिफ्ट

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए MSP में ऐतिहासिक वृद्धि की है। गेहूं का MSP 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2585 रुपये किया गया। चना में 225, मसूर में 300, सरसों में 250 रुपये की बढ़ोतरी हुई। चना 5875, मसूर 7000, सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल।

कृषि मंत्री  ने कहा, “यह दिवाली से पहले किसानों को दो बड़ा गिफ्ट है। PM मोदी की सरकार ने MSP को 50% उत्पादन लागत से अधिक सुनिश्चित किया। दालों के लिए राष्ट्रीय दलहन मिशन 2030-31 तक उत्पादन 242 लाख टन से 350 लाख टन करने का लक्ष्य रखा।”

कृषि मंत्री चौहान ने बताया कि PM-AASHA योजना 2025-26 तक बढ़ाई गई। तूर, उड़द, मसूर का 100% खरीद सुनिश्चित। रबी सीजन 2025 के लिए 27.99 लाख MT चना, 28.28 लाख MT सरसों, 9.4 लाख MT मसूर की खरीद होगी। राजस्थान, MP, गुजरात प्रमुख राज्य। यह वृद्धि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कदम है।

सेवक के रूप में मंत्री शिवराज का संदेश

रावण दहन के बाद मंच से संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान राम को “हमारे अस्तित्व, आराध्य, प्राण और भगवान” कहा। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, “मैं यहां मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि आपके सेवक के रूप में आया हूं। जब तक सांस है, जनता की सेवा करता रहूंगा।”

सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने राम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। चौहान ने कहा, “राम हमें सत्य, धर्म और एकता का पाठ पढ़ाते हैं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।” यह संदेश रायसेन के विशाल जनसमूह ने तालियों से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *