Hamidia Hospital Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हमीदिया अस्पताल के 7वीं मंजिल से मंगलवार तड़के एक किडनी मरीज ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरसिंहपुर जिले के रहने वाले 38 वर्षीय अजय यादव के रूप में हुई है। अजय पिछले 10 वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के बोझ व तनाव ने उन्हें तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
लंबी बीमारी के तनाव ने ली जान
अजय यादव नरसिंहपुर के एक साधारण परिवार से थे। 10 साल पहले किडनी की समस्या शुरू हुई, जिसके लिए वे नियमित डायलिसिस पर निर्भर थे। परिजनों के अनुसार, इलाज का खर्च और बीमारी की थकान ने उन्हें गहरे तनाव में डाल दिया था।
युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन मंगलवार तड़के, जब अजय फ्लोर पर टहल रहे थे, अचानक उन्होंने रेलिंग के ऊपर चढ़कर छलांग लगा ली। उनकी मां पास ही खड़ी थीं, लेकिन कुछ समझ पाते इससे पहले अजय नीचे गिर पड़े।
हमीदिया थाने के प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का एंगल मजबूत लग रहा है, लेकिन पुलिस हर कोण से जांच कर रही है।
प्रभारी ने कहा, “अजय की मां मौके पर मौजूद थीं, उनका बयान दर्ज किया गया है। हम यह भी देख रहे हैं कि क्या यह गलती से गिरना था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तस्वीर सामने आएगी।” पुलिस ने अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले हैं, जिसमें अजय फ्लोर पर टहलते दिख रहा है।
MP IAS Transfers : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS के तबादले, 12 कलेक्टर बदले
परिजनों ने बताया कि अजय का व्यवहार कुछ दिनों से बदला था। वे डायलिसिस के साइड इफेक्ट्स से परेशान थे। डॉक्टरों का कहना है कि किडनी रोगियों में डिप्रेशन आम है, लेकिन काउंसलिंग की कमी रहती है।