Latest

India Won Asia Cup : बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने देखा एशिया कप फाइनल, विनिंग शॉट पर लगे भारत माता की जय के नारे

Asia Cup final match

India Won Asia Cup : पिपरिया। दुबई में आयोजित एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद पिपरिया के दुर्गा चौक पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। पिपरिया के दुर्गा चौक पर नगर पालिका की ओर से लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच देखा। विनिंग शॉट लगाने पर लोगों ने भारत माता की जय और ‘जय दुर्गे जय अंबे’ के नारे लगाए।

Lata Mangeshkar Award 2024 : सोनू निगम को मिला लता मंगेशकर सम्मान 2024, सीएम मोहन यादव ने की तारीफ

नवरात्रि के अवसर पर पिपरिया के दुर्गा चौक पर नगर पालिका की ओर से लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच देख रहे थे। जैसे ही भारतीय खिलाड़ी ने विजयी शॉट लगाया, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय दुर्गे जय अंबे’ के नारे गूंज उठे। युवाओं ने इस जीत को दिवाली से पहले की दिवाली बताया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 147 रन पर ऑल आउट कर दिया। पाकिस्तानी टीम अंतिम ओवरों में पांच गेंद शेष रहते ही पवेलियन लौट गई।

MP Crime News : पिता ने बेटे को चिकन देने किया इंकार, गुस्साए बेटे ने ले ली पिता की जान

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्द ही तीन विकेट गिर गए। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने स्थिति को संभाला और अंतिम ओवरों में सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए मैच को अंतिम ओवर में जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *