Latest

Indore : इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री को चूहे ने काटा, पेस्ट कंट्रोल PSI पर 500 और सफाई एजेंसी पर दो हजार का फाइन

Indore airport

Indore Airport Rat Case Update : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर- देश के सबसे स्वच्छ शहर- में देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर एक ऐसी घटना घटी, जो शहर की साफ-सफाई की साख पर सवाल खड़ी कर रही है। मंगलवार (23 सितंबर 2025) दोपहर को भोपाल निवासी सॉफ्टवेयर डेवलपर अरुण मोदी (33 वर्ष) की पैंट में चूहा घुस गया और घुटने के पीछे काट लिया। इस मामले में अब एयरपोर्ट प्रबंधन ने सफाई एजेंसी पर 2,000 रुपये और पेस्ट कंट्रोल कंपनी PSI पर 500 रुपये का जुर्माना लगाकर मामला ‘समेट’ लया, जबकि ड्यूटी डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को नोटिस देकर हटा दिया।

रिक्लाइनर पर आराम, चूहे ने किया हमला

अरुण मोदी हैदराबाद की आईटी कंपनी में काम करते हैं, और पत्नी संग इंडिगो फ्लाइट 6E 6739 से इंदौर से बेंगलुरु (फिर कालीकट) जा रहे थे। दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट 3:05 बजे थी, इसलिए ग्राउंड फ्लोर डिपार्चर हॉल के रिक्लाइनर पर आराम कर रहे थे।

Bhopal : चार सालों में भोपाल में हेलमेट न होने से हुई 543 की मौत, फ्री हेलमेट के लिए भिड़े लोग

अचानक चूहा पैंट में घुस गया। घबराहट में अरुण ने बाहर से पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चूहे ने घुटने के पीछे काट लिया। पैंट उतारकर चूहे को पकड़ा। शोर सुनकर स्टाफ पहुंचा और मेडिकल रूम ले गया। अरुण ने कहा, “डॉक्टर ने डॉक्टर को फोन किया, तो रेबीज इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। लेकिन मेडिकल रूम में नहीं था। प्रिस्क्रिप्शन लिखा, बेंगलुरु पहुंचकर लगवाया। टेटनेस भी पहले न मिला – मैनेजर के हस्तक्षेप से लगा।”

डॉक्टर हटाया, एजेंसियों पर छोटा जुर्माना

एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने कहा, “मामले की जांच हो रही है। सफाई एजेंसी (अमलतास ग्रुप) को 2,000 और पेस्ट कंट्रोल PSI को 500 रुपये जुर्माना लगाया। डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को संवेदनशीलता की कमी से हटा दिया। पेस्ट कंट्रोल अब हर 15 दिन में। अरुण मोदी के खर्च की भरपाई करेंगे।” लेकिन सफाई एजेंसी पर कोई बड़ा एक्शन नहीं।

Betul News : अयोध्या-रामेश्वरम ट्रेन से गिरा युवक, बैतूल के पास मिला शव, चेन्नई में करता था होटल मैनेजमेंट का काम

कांग्रेस नेता अमित चौरसिया ने कहा, “अस्पतालों के बाद एयरपोर्ट पर चूहों का राज? ‘साफ-सुथरे इंदौर’ की छवि देशभर में धूमिल। सफाई एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करें।” चौरसिया ने सरकार से तुरंत जांच की मांग की।

एयरपोर्ट पर चूहे, कबूतर, कुत्ते की पुरानी शिकायतें

यह पहली घटना नहीं। 6 महीने पहले एक यात्री ने टर्मिनल में चूहे दौड़ते वीडियो शेयर किया। कबूतरों और आवारा कुत्तों की शिकायतें आम। जुलाई में हैदराबाद से आई एक महिला ने गंदे वॉशरूम पर शिकायत की। सेठ ने कहा, “पेस्ट कंट्रोल नियमित, लेकिन अब सख्ती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *