Latest

Swami Chaitanyananda Update : स्वामी चैतन्यानंद की लास्ट लोकेशन मुंबई, ‘बेबी आई लव यू’ छात्राओं को भेजता था ये मेसेज

Who is Baba Chaitanyananda

Swami Chaitanyananda Case Update : नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SRISIIM) में 17 EWS छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (उर्फ पार्थ सारथी, 62 वर्ष) की तलाश तेज हो गई है। पुलिस को उनकी अंतिम लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए आरोपी को देश से भागने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

हाल ही में विदेश यात्रा कर चुके चैतन्यानंद ने पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस की टीमें मुंबई और आसपास छापेमारी कर रही हैं। वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दर्ज FIR में छात्राओं ने ब्लैकमेल, धमकी और अश्लील मैसेज (‘बेबी, आई लव यू’, ‘क्या तुम बॉयफ्रेंड के साथ सोई हो?’) का खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, हार्ड डिस्क FSL भेजी और संस्थान ने बयान जारी कर कहा कि 19 जुलाई को ही शिकायत दर्ज कराई थी।

Delhi Crime News : चाकू मारकर नाबालिग का मर्डर, इलाके में तनाव

‘कंडोम इस्तेमाल किया?’ पूछता था सवाल

पीड़ित छात्राएं, जो EWS स्कॉलरशिप पर पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट डिप्लोमा कर रही थीं, ने FIR में गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चैतन्यानंद देर रात कमरे में बुलाते, और व्हाट्सएप पर आधी रात के बाद ‘बेबी, आई लव यू, आई अडोर यू’, ‘आज तुम बहुत सुंदर लग रही हो, पास आओ ना’ जैसे मैसेज भेजते। एक छात्रा ने बताया, “पैर की उंगली में फ्रैक्चर हुआ, एक्स-रे रिपोर्ट भेजी तो मैसेज शुरू हो गए।”

अन्य सवाल – ‘क्या तुम बॉयफ्रेंड के साथ सोई हो?’, ‘कंडोम इस्तेमाल किया?’ – ने मानसिक प्रताड़ना का रूप ले लिया। इनकार पर धमकी: “बोलोगी तो अटेंडेंस कटेगी, परीक्षा में नंबर घटेंगे।” फैकल्टी सदस्यों को बीच में लाकर दबाव बनाते। 16 छात्राओं के बयान पटियाला हाउस कोर्ट में धारा 164 CrPC के तहत दर्ज हो चुके हैं।

‘इंडस्ट्रियल विजिट’ का बहाना

मार्च 2025 में चैतन्यानंद ने 35 छात्राओं को BMW कार से ऋषिकेश ‘इंडस्ट्रियल टूर’ पर ले गए। लेकिन असलियत में रात को कमरे में बुलाते, अभिभावकों के कॉल ब्लॉक करते। छात्राओं ने कहा, “यह मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक प्रताड़ना थी।” पुलिस ने इसे साजिश का हिस्सा माना।

Delhi News : हम क्यों सुने आर्यन खान मानहानि केस… Sameer Wankhede की याचिका पर कोर्ट ने जताई आपत्ति

लग्जरी कारों का खेल

जांच में पता चला कि चैतन्यानंद ने धार्मिक ट्रस्ट की संपत्तियों को किराए पर देकर कमाई की, और लग्जरी कारें खरीदीं। वॉल्वो पर फर्जी ’39 UN 1′ डिप्लोमैटिक प्लेट लगी थी (UN से वेरिफाई पर फर्जी साबित)। मार्च में खरीदी BMW से छात्राओं को ‘पूजा’ करवाई, गाने बजाए, आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने कार जब्त की।

सबूत मिटाने की कोशिश

चैतन्यानंद ने संस्थान के DVR से CCTV फुटेज मिटाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को BMW की डैशकैम से सबूत मिलने की उम्मीद है। वसंत कुंज थाने में POCSO, IPC 354 (छेड़खानी), 506 (धमकी) के तहत FIR।

19 जुलाई को ही शिकायत दर्ज

संस्थान ने 4-पेज प्रेस स्टेटमेंट जारी किया: “जैसे ही आरोप मिले, 19 जुलाई को 300+ पेज दस्तावेजों से पुलिस शिकायत की। 23 जुलाई को FIR। छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता।” संस्थान शृंगेरी शारदा पीठम से संबद्ध है।

MP Crime Story : किले में न्यू कपल के साथ दरिंदगी, बंधक बनाकर पीटा और महिला के कपड़े भी फाड़े…

ओडिशा के पुराने केस
पुलिस ने ओडिशा के 2009 और 2016 के छेड़खानी केस फिर री- ओपन किये है। इस मामले में फिर जांच की जा रही है। बाबा 12 साल से दिल्ली में थे। फिलहाल आरोपी चैतन्यानंद फरार हैं। बताया जा रहा है कि, मुंबई में लास्ट लोकेशन ट्रेस हुई है, लेकिन लोकेशन बदल रहे। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अधिकारी एयरपोर्ट्स पर नजर बनाये हुए हैं। DCP ने कहा, “हमारी टीमें जगह -जगह छापेमारी कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *