Delhi Crime News : नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात (25 सितंबर 2025) को एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब 15 वर्षीय नाबालिग करण की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना सीलमपुर धर्मपुरा लाल बत्ती के पास शिव मंदिर के नजदीक हुई, जहां करण एक मैकेनिक की दुकान पर काम करता था।
हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया और दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने तुरंत भारी बल तैनात कर स्थिति संभाली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आपसी विवाद का मामला है न कि सांप्रदायिक।
Delhi News : हम क्यों सुने आर्यन खान मानहानि केस… Sameer Wankhede की याचिका पर कोर्ट ने जताई आपत्ति
500 रुपये के नोट के लिए दुकान पर गया था करण
मृतक करण पिता तेजपाल (उम्र 15 वर्ष) न्यू सीलमपुर का निवासी था। वह सीलमपुर पुलिस चौकी के पास एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की वर्कशॉप में काम करता था। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे उसके मालिक ने उसे 500 रुपये का नोट देकर छुट्टे पैसे लाने भेजा। पास की दुकान जाते समय रास्ते में कुछ नाबालिग लड़कों से बहस हो गई। बहस के दौरान एक आरोपी ने करण को कंधे पर हाथ रखकर बाहर खींचा, और अचानक पेट में चाकू घोंप दिया। घायल करण जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने चीखें सुनकर दौड़ लगाई और करण को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। खबर फैलते ही सीलमपुर में हंगामा मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी दूसरे समुदाय के थे, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोनों नाबालिग हैं और विवाद व्यक्तिगत था।
MP Crime Story : किले में न्यू कपल के साथ दरिंदगी, बंधक बनाकर पीटा और महिला के कपड़े भी फाड़े…
नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही सीलमपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। DCP ने भारी पुलिस बल तैनात किया। CCTV फुटेज और गवाहों से आरोपी की पहचान हुई – एक नाबालिग (नाम गोपनीय), जो स्थानीय मैकेनिक शॉप में काम करता था। गुरुवार रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से खूनी चाकू बरामद हो गया। पुलिस ने IPC की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा।
MP Cyber Fraud News : डॉक्टर की पत्नी के न्यूड वीडियो वायरल, UK इंजीनियर बनकर लाखों रुपए ठगे
DCP ने कहा, “यह सांप्रदायिक नहीं, दो नाबालिगों का विवाद था। इलाके में शांति है।” तनाव शांत करने के लिए कर्फ्यू जैसे हालात बने, लेकिन पुलिस ने संभाल लिया। मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की।
हत्या की खबर फैलते ही सीलम्पुर में दोनों समुदायों के लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस के खिलाफ ‘निष्क्रिय’ के नारे लगे। मृतक के परिजनों ने कहा, “करण निर्दोष था, मामूली बात पर मार दिया।” पुलिस ने 50 से ज्यादा फोर्स तैनात की। SP ने शांति अपील की।