Harda News : हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अस्पताल में महिला अपने घुटने का ऑपरेशन कराने के लिए गई थी लेकिन वहां से उसे HIV की बीमारी मिली। महिला के बेटे ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। महिला के बेटा ने कहा कि, अस्पताल में माँ को संक्रमित खून चढ़ाया, जिसकी वजह से वह HIV पॉजिटिव हुई। ऑपरेशन के पहले हुए टेस्ट में रिजल्ट नेगेटिव आया था।
ब्लड बैंक से 2 यूनिट रक्त चढ़ाया खून
महिला के परिवार ने बताया कि 20 अगस्त को महिला को बघेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 22 अगस्त को घुटने का ऑपरेशन हुआ और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से 2 यूनिट रक्त चढ़ाया गया।
28 अगस्त को डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन 10 सितंबर को उनकी जांघ की हड्डी टूट गई और जब 11 सितंबर को फिर अस्पताल में भर्ती किया गया तो जांच में महिला एचआईवी पॉजिटिव निकली।
महिला के बेटे का कहना है कि उनकी मां को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से दिया गया खून संक्रमित था। एचआईवी रिपोर्ट आने के बाद बघेल हॉस्पिटल और अन्य निजी अस्पतालों ने इलाज से इनकार कर दिया। बाद में भोपाल एम्स में ऑपरेशन कराया गया। अब इस मामले में महिला के बेटे ने कलेक्टर और अधिकारियों को शिकायत दी है।
सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह ने कहा कि ब्लड बैंक से दिए गए खून से एचआईवी संक्रमण होने की संभावना बहुत कम है। इस मामले की जांच की जा रही है।
हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि संभव है कि संभव है कि मरीज पहले से ही एचआईवी पॉजिटिव रही हो। कई बार शुरुआती “विंडो पीरियड” में रिपोर्ट नेगेटिव आती है, लेकिन बाद की जांच में पॉजिटिव पाई जा सकती है।
अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान पूरी सावधानी बरती जाती है और सभी उपकरण नए होते हैं। इस वजह से ऑपरेशन के दौरान संक्रमण की संभावना नहीं है। महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिन पर विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं।