Latest

MP Crime News : बैतूल में अकाउंटेंट का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

suicide

MP Crime News : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चक्कर रोड मोती वार्ड में बुधवार सुबह (24 सितंबर 2025) एक दर्दनाक घटना ने इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। स्थानीय अकाउंटेंट प्रदीप उर्फ पप्पू बारंगे (58 वर्ष) का शव उनके ही घर की पहली मंजिल पर सीढ़ी के पास फंदे पर लटका मिला। शव की हालत देखकर पुलिस को संदेह हुआ- उनके हाथ की नस कटी हुई थी और कमरे से खून से भरा एक डिब्बा भी बरामद हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रदीप की पत्नी बीमा कंपनी में नौकरी करती हैं, बेटी नोएडा में रहती है और बेटा एम्स में डॉक्टर है। परिवार का कहना है कि प्रदीप कुछ समय से पारिवारिक विवादों से परेशान थे।

कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है, लेकिन नस काटने और फंदे के बीच खून के धब्बे न मिलने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

Sehore Robbery Case : मॉर्निंग वॉक पर ठगी का शिकार हुई महिला, पुलिस चेकिंग के बहाने लूटे लाखों के जेवर

ये है पूरा मामला

बुधवार सुबह करीब 7 बजे प्रदीप के परिवार ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन पहली मंजिल पर सीढ़ी के पास फंदे पर लटका शव देखकर चीखें गूंज उठीं। शव पर फंदे के निशान साफ थे, लेकिन दाहिने हाथ की नस कटी हुई थी। कमरे में एक खून से भरा प्लास्टिक डिब्बा मिला, जो संभवतः नस काटने के बाद रखा गया था। बिस्तर पर सर्जिकल ब्लेड का रैपर भी बरामद हुआ।

प्रदीप अकाउंटेंसी का काम करते थे, और परिवार आर्थिक रूप से सक्षम था। पत्नी का कहना है, “पप्पू कुछ दिनों से चुपचाप रहते थे। पारिवारिक बातों से परेशान लगते थे, लेकिन कभी कुछ कहा नहीं।” बेटे-बेटी को सूचना मिलते ही वे बैतूल पहुंचे।

Baba Chaitanyananda : कौन है बाबा चैतन्यानंद? 15 लड़कियों को बनाया शिकार, पीड़िता बोली- वार्डन और बाबा की मिलीभगत

कोतवाली थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीन क्राइम यूनिट बुलाई। शव को नीचे उतारकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज बैतूल के पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। एसपी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया, “प्रारंभिक जांच में आत्महत्या लग रही है, लेकिन नस काटने के बाद फंदा लगाने तक कमरे या सीढ़ी पर खून के धब्बे न मिलना संदिग्ध है।”

परिवार ने सवाल उठाया, “अगर नस कटी थी तो इतना खून बहने के बाद चलने-पढ़ने की हालत कैसे बनी?” पुलिस ने डिब्बा, ब्लेड रैपर और घर के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं।

Ration Card Survey : ई-केवायसी से बड़ा खुलासा, 15 हजार मृतकों के नाम पर खाया 8.64 करोड़ का राशन, सर्वे में बाहर किए 1570 परिवार‎

पारिवारिक विवादों का एंगल मजबूत है – सूत्रों के अनुसार, प्रदीप की पत्नी से मतभेद थे। जांच में मोबाइल रिकॉर्ड्स और कॉल डिटेल्स चेक हो रही हैं। एसपी ने कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो जाएगा। फिलहाल मर्ग कायम है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *