Latest

Vidisha News : वन विकास निगम ने लटेरी मसूडी में 30 हेक्टेयर भूमि से फसलें जलाई, 5 जेसीबी से हटाया कब्जा

Vidisha News

Vidisha News : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में मंगलवार को वन विकास निगम ने ग्राम मसूडी में 30 हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए है। इतना ही खेतों में लगी मक्का की फसल भी नष्ट की है। शहरखेड़ा में यह कार्रवाई जारी है। वन विभाग का दावा है कि, यह लंबे समय से चली आ रही जंग है।

वन विकास निगम की टीम ने ग्राम मसूडी और शहरखेड़ा में संयुक्त अभियान चलाया। मसूडी में निगम की 30 हेक्टेयर जमीन पर अवैध खेती का कब्जा था – सालों से ग्रामीणों ने जंगल काटकर मक्का और अन्य फसलें उगा रखी थीं। टीम ने 5 जेसीबी, 3 ट्रैक्टरों की मदद से फसलें जला दीं और कब्जे को साफ कर दिया।

इस अभियान में 10 पुलिसकर्मी, वन विभाग के 10 कर्मचारी, निगम के 10 स्टाफ, 10 चौकीदार और राजस्व विभाग का अमला शामिल रहा। एक वन अधिकारी ने बताया, “यह भूमि वन विकास निगम की थी, लेकिन माफिया ने काट-छांट कर खेती में बदल दिया।

अब इसे हरा-भरा बनाने का समय है।” मसूडी का काम पूरा हो गया, लेकिन शहरखेड़ा में जंगल काटने वालों के खिलाफ जंग जारी है। निगम अधिकारियों का कहना है, “बुधवार को अभियान और तेज होगा।”

वन विभाग के अनुसार, लटेरी के जंगल लंबे समय से वन माफिया का शिकार बने हुए हैं। सालों से पेड़ काटे जा रहे, भूमि पर कब्जे हो रहे। ग्रामीण भी आर्थिक मजबूरी में खेती करने लगे, लेकिन यह पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहा। एक दर्जन से ज्यादा वाहनों ने देर शाम तक काम किया।

वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक ने कहा, “अतिक्रमण हटाना जरूरी है, ताकि जंगल वापस लौटें।” यह कार्रवाई जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, “हमें वैकल्पिक जमीन दो, तभी हम सहयोग करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *