Head Constable Dies of Heart Attack in Raisen : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में थाना कोतवाली में पदस्थ 38 वर्षीय प्रधान आरक्षक रामलाल बागड़ी की 9 सितंबर 2025 को सुबह जिला अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। रामलाल एक्स-रे रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंचे थे, जब यह दुखद घटना हुई।
ये है पूरा मामला
सुबह 10:30 बजे रामलाल एक्स-रे रूम में कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक वह नीचे गिर गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बालियान और डॉ. एमएल अहिरवार ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया।
घटना की सूचना मिलते ही SP पंकज कुमार पाण्डेय, SDO प्रतिभा शर्मा, थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल, और अन्य पुलिस कर्मी जिला अस्पताल पहुंचे। रामलाल की पत्नी भी अस्पताल पहुंची और अपने पति के शव से लिपटकर रोने लगीं।
पुलिस लाइन में SP पंकज कुमार पांडे की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह जिले अशोकनगर में पुलिस प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रामलाल बागड़ी का करियर
रामलाल बागड़ी पिछले डेढ़ साल से थाना कोतवाली, रायसेन में पदस्थ थे। उन्हें कुछ समय से सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके लिए वह एक्स-रे कराने आए थे। उनकी मृत्यु ने पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है।
Betul News : बैतूल के एसपी का ट्रांसफर, झारिया की जगह वीरेंद्र जैन को मिली कमान