Latest

प्रकृति, आस्था और रोमांच का अद्भुत संगम

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित सीहोर जिला प्रकृति, आस्था और रोमांच का अद्भुत संगम है। ये जगह प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और रोमांचक अनुभवों से भरपूर एक ऐसा स्थान है, जहां हर प्रकार के सैलानी को कुछ न कुछ खास जरूर मिल जाता है। यह जिला न सिर्फ अपनी हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां के पारंपरिक व्यंजन विशेषकर मालवा का प्रसिद्ध दाल बाफला भी लोगों को खूब आकर्षित करते हैं।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां घूमने आने में कितना मजा आएगा। अगर आप यहां आने का सोच रहे हैं तो आप सड़क और ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं। राजधानी भोपाल से ये सिर्फ 35 किलोमीटर और इंदौर से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिससे यहां तक पहुंचना बेहद आसान हो जाता है।

अगर आप यहां आने का सोच रहे हैं तो देर मत कीजिए, क्योंकि यहां आपको घने जंगल, हरे-भरे मैदान और पर्वतीय श्रृंखलाओं से घिरी खूबसूरती नजर आएगी। ये सब मिलकर  इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। आइए जानते हैं सीहोर और उसके आसपास घूमने लायक कौन से प्रमुख स्थल हैं। 

 

सलकनपुर (मां बिजासन देवी धाम)

यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर भक्तों को आस्था और शांति दोनों का अनुभव कराता है। ये पहाड़ों पर स्थित है। यहां की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। सलकनपुर में मां के दर्शन करने के बाद आप सेल्फी पॉइंट में भी जा सकते हैं। जहां से आपको हिमाचल जैसा नजारा दिखेगा। 

मां बिजासन
मां बिजासन

 

चिंतामन गणेश मंदिर

भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि वास्तुकला के दृष्टिकोण से भी

 आकर्षक है। चिंतामन गणेश मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। ये   मंदिर भगवान गणेश को समर्पित सबसे बड़ा और प्राचीन मंदिर माना जाता है। आपको बता दें कि, यह मंदिर उज्जैन शहर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में क्षिप्रा नदी के पार फतेहाबाद रेलवे लाइन के पास स्थित है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए भी जाना जाता है। यहां पर सिर्फ मध्य प्रदेश के ही नहीं बल्कि दूर दूर से लोग आते हैं। 

Chintamani Ganesh Mandir

अमरगढ़ वाटरफॉल्स

अगर आपका मन पहाड़ों से घिरी वादियों में जाने का मन है तो आपके किए ये जगह एक दम परफेक्ट है। सीहोर से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित अमरगढ़ वाटरफॉल्स  झरना प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं है।  लगभग 600 फीट ऊंचाई से गिरता पानी और आसपास की हरियाली इसे एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रेकिंग स्पॉट बनाते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के जा सकते हैं। इतना ही नहीं आप यहां पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। 

Amargarh Waterfalls
Amargarh Waterfalls

रातापानी वन्यजीव अभयारण्य

अगर आपको एक ऐसी जगह घूमने जाने का मन है जहां प्राकृतिक सौंदर्य हो वो वन्यजीवों से भी घिरी हो, तो आप रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को चुन सकते हैं। ये जगह  जंगल प्रेमियों और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां शेर, सांभर, हिरण, खरगोश, दुर्लभ पक्षी और चंदन के पेड़ देखे जा सकते हैं। यहां आप जंगल सफारी का भी मजा ले सकते हैं। 

Ratapani Wildlife Sanctuary & Tiger Reserve
Ratapani Wildlife Sanctuary & Tiger Reserve

https://abdulbreaking.com/2025/08/18/%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *