Rameshwar Sharma statement : मुसलमानों को रामेश्वर की हिदायत, जहां देवी का मंदिर है, वहां तुम्हारी इबादत कैसे होगी स्वीकार?

Rameshwar Sharma Statement

Rameshwar Sharma statement : भोपाल। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोजशाला विवाद पर एक बार फिर बहुत सख्त और सीधा बयान दिया है। उन्होंने मुसलमान समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि जिस जगह पर देवी का मंदिर है, वहां उनकी इबादत कैसे स्वीकार होगी। Bhopal Student Suicide Case : RGPV की छात्रा ने किया सुसाइड, वार्डन से विवाद और तनाव का आरोप अगर भगवान बैठा हो तो इबादत नहीं होती स्वीकार विधायक ने कहा कि, “भारत के सनातनियों की यह मांग थी, मांग है और मांग सदा रहेगी कि जहां बागेश्वरी देवी बैठी हैं, उस स्थल पर पूजा होने दो। वैसे भी मुसलमान तो यह मानते हैं कि जिस मंदिर में अगर भगवान बैठा हो तो वहां उनकी इबादत स्वीकार नहीं की जाती। तो मुसलमानों को भी समझना चाहिए, राजनीति से प्रेरित नहीं होना चाहिए और समझदारी से हिंदुओं के साथ सद्भावना रखते हुए भोजशाला में पूजा करने देना चाहिए।” Bhopal Fraud Case : भोपाल में ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी से लूटे लाखों राजा भोज ने मां सरस्वती का मंदिर बनवाया रामेश्वर शर्मा ने यह भी याद दिलाया कि , “भोजशाला राजा भोज के द्वारा बनाई गई भूमि पर है। राजा भोज ने मां सरस्वती का मंदिर बनवाया है। वह विद्या की देवी है। विद्या की देवी की सबको आरती-पूजा करने दो। अनावश्यक विवाद ना करो।” उन्होंने आगे कहा कि “सर्वोच्च न्यायालय से हम बार-बार प्रार्थना करेंगे, हम लोकतंत्र की चौखट पर भी जाएंगे और न्यायालय की चौखट पर भी बार-बार प्रार्थना करेंगे कि मां जगत जननी देवी सरस्वती जी की निरंतर पूजा-आराधना होने दो।” Umang Singhar Statement : भगवान हनुमान और राम की वानर सेना आदिवासी.. उमंग सिंघार का बड़ा बयान बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार बसंत पंचमी पर सुबह से दोपहर 1 बजे तक हिंदू पूजा और दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज का समय तय है, लेकिन हिंदू पक्ष लगातार इस समय-सीमा के खिलाफ आवाज उठाता रहा है।

Bhopal Student Suicide Case : RGPV की छात्रा ने किया सुसाइड, वार्डन से विवाद और तनाव का आरोप

Bhopal suicide case

हाइलाइट्स भोपाल RGPV हॉस्टल में बीटेक फर्स्ट ईयर छात्रा ने लगाई फांसी। वार्डन ने युवक से बातचीत पर फटकार लगाई। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल-लैपटॉप किया जब्त। Bhopal Student Suicide Case : भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) गांधी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा सव्याश्री मुनागला (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। सव्याश्री धार जिले की रहने वाली थी और बीटेक कम्प्यूटर साइंस एण्ड बिजनेस सिस्टम (CSBS) की पढ़ाई कर रही थी। Bhopal Fraud Case : भोपाल में ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी से लूटे लाखों ये है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, छात्रा बुधवार रात डिनर के बाद कमरे में गई थी। आज दोपहर तक बाहर नहीं निकली तो साथी छात्राओं ने हॉस्टल स्टाफ को सूचना दी। वार्डन ने आवाज देने पर भी जवाब न मिलने पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने गेट खुलवाया तो छात्रा दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी मिली। गेट का लॉक टूटा हुआ था। कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट एफएसएल टीम ने कमरे की सर्चिंग की लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप पुलिस ने जब्त कर लिया है। जांच में मोबाइल की चैट और कॉल डिटेल्स देखी जा रही हैं। परिजनों को सूचना दी गई है। धार से आने पर उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव को हमीदिया अस्पताल भेजने की तैयारी है। Bhopal Cow Slaughter Controversy : BJP सांसद ने उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल, स्लॉटर हाउस टेंडर की जांच की मांग हॉस्टल वार्डर ने लगाई थी फटकार छात्रा के सहपाठी समीर शुक्ला ने बताया कि वार्डन ने छात्रा को एक युवक से बात करता देख फटकार लगाई थी। इसकी चर्चा पूरे कॉलेज में थी। वार्डन ने इस बात की शिकायत छात्रा के घर में भी की थी। इससे सव्याश्री तनाव में आई और सुसाइड कर लिया। हालांकि, टीआई विजेंद्र मर्सकोले ने कहा कि युवक से बातचीत और वार्डन से विवाद की बात अब तक की जांच में सामने नहीं आई है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। Umang Singhar Statement : भगवान हनुमान और राम की वानर सेना आदिवासी.. उमंग सिंघार का बड़ा बयान एक दिन की छुट्टी लेकर गई थी छात्रा एक दिन की छुट्टी लेकर गई थी। उसने घर जाने की बात कही थी लेकिन घर नहीं गई। लौटने के बाद वार्डन ने सामान्य पूछताछ की थी। बुधवार रात उसका व्यवहार सामान्य था। उसकी साथी छात्रा 10 जनवरी से छुट्टी पर चल रही है, इसलिए वह कमरे में अकेली थी।

Bhopal Fraud Case : भोपाल में ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी से लूटे लाखों

Bhopal Fraud Case

Bhopal Fraud Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को फर्जी ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर 24 लाख 76 हजार 389 रुपये लूट लिए। कोहेफिजा क्षेत्र के 67 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी ठगी का शिकार बने। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप “फायर्स VIP ट्रेडिंग” के जरिए भारी मुनाफे का लालच दिया और फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद UPI, IMPS, NEFT और RTGS से कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। छोटे निवेश पर दिखाया मुनाफा फिर… साइबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत की थी। ठगों ने पहले छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाया। फिर कमीशन, कैपिटल गेन टैक्स और रिस्क कवर के नाम पर और पैसे मांगे। पीड़ित ने कुल 24.76 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का इस्तेमाल कर पैसा उड़ाया। फर्जी ऐप से निवेश का झांसा जांच में मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन का मिलान किया जा रहा है। एसीपी चौहान ने कहा कि साइबर ठग ट्रेडिंग के नाम पर युवाओं और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भरोसा जीत लेते हैं। फिर फर्जी ऐप से निवेश का झांसा देते हैं। ठगी होने पर पैसे वापसी का बहाना बनाकर और लूटते हैं। VIP ट्रेडिंग के नाम पर किया शामिल पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बताया कि ग्रुप में VIP ट्रेडिंग के नाम पर शामिल किया गया। ऐप पर निवेश दिखाकर मुनाफा दिखाया गया। फिर टैक्स और रिस्क कवर के नाम पर पैसे मांगे। उन्होंने कई बार ट्रांसफर किए, लेकिन पैसा गायब हो गया। शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच,भोपाल

Bhopal Cow Slaughter Controversy : BJP सांसद ने उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल, स्लॉटर हाउस टेंडर की जांच की मांग

MP Alok Sharma on Bhopal Cow Slaughter Controversy

हाइलाइट्स स्लाटर हाउस की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने उठाए सवाल। नगरीय प्रशासन विभाग में टेंडर की पूरी प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए। नगर निगम तो सिर्फ सील ठप्पा लगाकर आदेश के इंप्लीमेंटेशन के लिए रह गया। Bhopal Cow Slaughter Controversy : मध्य प्रदेश। भोपाल के जिंसी स्लॉटर हाउस में गौकशी और गोमांस तस्करी के मामले में अब सियासी घमासान बढ़ गया है। इस बार विवाद के बीच BJP सांसद आलोक शर्मा ने अपनी ही सरकार के विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्लॉटर हाउस की टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग पर निशाना साधा है। Bhopal News : एमपी में फिर धंसी लापरवाही की सड़क, 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार क्या बोले सांसद आलोक शर्मा सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि टेंडर की पूरी प्रक्रिया नगरीय प्रशासन विभाग में होती है, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। नगर निगम तो सिर्फ सील-ठप्पा लगाकर आदेश के इंप्लीमेंटेशन के लिए रह गया है। उन्होंने मांग की कि उस समय के ACS (नगरीय विकास), CS और निगम कमिश्नर से पूछताछ होनी चाहिए। उच्च स्तरीय जांच के लिए ACS को पत्र सांसद ने उच्च स्तरीय जांच के लिए ACS (नगरीय विकास) को पत्र लिखा है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने भी ACS को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है। कमिश्नर ने 20 पेज का एक प्रतिवेदन भी तैयार कर भेजा है। Supreme Court on Bhojshala : भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरस्वती पूजन के साथ नमाज भी लापरवाही और संभावित मिलीभगत आलोक शर्मा ने कहा कि स्लॉटर हाउस का टेंडर जारी होने के समय के अफसरों से पूछताछ जरूरी है। अगर टेंडर प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ गौकशी का नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही और संभावित मिलीभगत का भी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब हिंदू संगठन महापौर मालती राय के बंगले का घेराव कर चुके हैं। सांसद के सवालों से BJP के अंदर भी असहजता है। विपक्ष कांग्रेस इसे सरकार की नाकामी बता रही है। Collector-Commissioner Conference : PMO को कलेक्टरों की हर हरकत की खबर…करप्शन पर CS अनुराग जैन की सख्त चेतावनी पुलिस ने पहले ही स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा को जेल भेजा है। लेकिन सांसद का कहना है कि यह सिर्फ एक कड़ी है, पूरा नेटवर्क जांच के दायरे में होना चाहिए। भोपाल में गौकशी का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। सांसद आलोक शर्मा के सवालों से सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

Bhopal News : एमपी में फिर धंसी लापरवाही की सड़क, 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार

Bhopal road collapses

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल के खामखेड़ा इलाके में एक बार फिर सड़क की बदहाली ने जान जोखिम में डाल दी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क पर पुलिया का 15 फीट लंबा हिस्सा धंस गया है। गड्ढा 5 फीट चौड़ा और 15 फीट लंबा है। हादसे में एक बाइक सवार बाल-बाल बचा, जबकि मैजिक वाहन गिरने से बच गया। Umang Singhar Statement : भगवान हनुमान और राम की वानर सेना आदिवासी.. उमंग सिंघार का बड़ा बयान पुलिया तीन महीने से इसी हालत में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने जनता की शिकायत पर मौका देखने पहुंचे। उन्होंने वीडियो बनाया और हालात देखकर नाराजगी जताई। मौके पर ही एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि उसे बचा लिया गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि पुलिया तीन महीने से इसी हालत में है। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। Supreme Court on Bhojshala : भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरस्वती पूजन के साथ नमाज भी बारिश में धंस गया एक हिस्सा पीडब्ल्यूडी ने यह सड़क बनाई थी। बारिश के दौरान पुलिया का एक तरफ से हिस्सा धंस गया। पुलिया के नीचे से पानी बहने के कारण यह स्थिति बनी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया से गुजरना अब जान जोखिम भरा हो गया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। अफसर बोले-जल्द ठीक करवाएंगे जिला पंचायत की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। अफसरों ने कहा कि जल्द पुलिया ठीक करवाई जाएगी। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वादे होते हैं, काम नहीं होता। Collector-Commissioner Conference : PMO को कलेक्टरों की हर हरकत की खबर…करप्शन पर CS अनुराग जैन की सख्त चेतावनी उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने कहा कि सड़क सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। लोग कह रहे हैं कि निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाता।

Umang Singhar Statement : भगवान हनुमान और राम की वानर सेना आदिवासी.. उमंग सिंघार का बड़ा बयान

Leader of the Opposition Umang Singhar

हाइलाइट्स भगवान हनुमान आदिवासी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आदिवासियों का खुद की एक संस्कृति है : नेता प्रतिपक्ष पीएम हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं यानी आदिवासियों को उड़ा रहे हैं। Umang Singhar Statement : भोपाल। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सेंधवा में आदिवासियों के एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान आदिवासी थे और भगवान राम की सेना में शामिल वानर सेना भी आदिवासी थी। उमंग सिंघार ने कहा कि राम को जो जीत मिली, वह आदिवासियों के कारण मिली। Supreme Court on Bhojshala : भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरस्वती पूजन के साथ नमाज भी बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना कार्यक्रम में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस हमेशा आदिवासियों को हिंदू बनाने की बात करते हैं। लेकिन आदिवासियों की अपनी अलग संस्कृति है। आदिवासी सूरज, गाय और फसल की पूजा करते हैं। जो हिंदुस्तान में रहता है वह हिंदुस्तानी है, लेकिन साथ ही हम आदिवासी हैं। Bhopal Chipko Movement : MP नगर में 150 पेड़ों की कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन’, खाद्य भवन निर्माण वृक्षों का बलिदान पीएम मोदी पर तीखा हमला उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं, यानी आदिवासियों को उड़ा रहे हैं। उनका यह बयान काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आदिवासियों को हिंदू बनाने की कोशिश यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में आदिवासी वोट बैंक को लेकर सियासी पार्टियां सक्रिय हैं। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने आदिवासियों की अलग पहचान और संस्कृति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को हिंदू बनाने की कोशिश की जाती है, लेकिन उनकी अपनी परंपराएं और विश्वास हैं। Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। उमंग सिंघार ने आदिवासियों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि उनकी संस्कृति और पहचान को बचाना जरूरी है।

Supreme Court on Bhojshala : भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरस्वती पूजन के साथ नमाज भी

Supreme Court on Bhojshala

Supreme Court on Bhojshala : मध्य प्रदेश। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद में बसंत पंचमी पर हिंदू पूजा और मुसलमानों की नमाज को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शुक्रवार (23 जनवरी) को बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदू पूजा की इजाजत दी है, जबकि मुसलमानों को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज पढ़ने की अनुमति दी है। Municipal Corporation Inspection : भोपाल नगर निगम औचक निरीक्षण में वार्ड प्रभारी अनुपस्थित, मंत्री सारंग ने किया तत्काल निलंबित जिला प्रशासन को दी जाए नमाज पढ़नें वालों की लिस्ट सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निर्देश दिया कि नमाज के लिए आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की एक लिस्ट जिला प्रशासन को दी जाए। हिंदू और मुस्लिम समूहों ने 23 जनवरी को भोजशाला परिसर में धार्मिक गतिविधियों के लिए अनुमति मांगी थी, क्योंकि बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा भी मनाई जाती है। भोजशाला याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला मस्जिद विवाद मामले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। याचिका में मांग की गई थी कि पूजा के दौरान नमाज न पढ़ी जाए। सीनियर एडवोकेट सलमान खुर्शीद ने कहा कि ASI ने पहले ही स्पष्ट किया है कि सर्वे जारी रहेगा, लेकिन दो घंटे नमाज होगी और पूजा भी होगी। नमाज सिर्फ दोपहर में होती है, इसलिए दोपहर 1 से 3 बजे के बाद जगह खाली कर देंगे। Bhopal Chipko Movement : MP नगर में 150 पेड़ों की कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन’, खाद्य भवन निर्माण वृक्षों का बलिदान जस्टिस बागची ने कहा कि मुहूर्त 1 बजे तक है, इसलिए पूजा 1 बजे तक पूरी हो जाने दें और उसके बाद नमाज होगी। एडवोकेट विष्णु जैन ने विरोध जताया कि मुहूर्त सूर्यास्त तक है, लेकिन कोर्ट ने संतुलन का रास्ता अपनाया। अंतिम सुनवाई के समय रिपोर्ट पर विचार कोर्ट ने कहा कि अंतिम सुनवाई के समय रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। अपील को इन शर्तों पर निपटाते हैं: हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच (चीफ जस्टिस या सबसे सीनियर जज की अध्यक्षता में) 2 हफ्ते में सुनवाई करेगी। बेंच खुली अदालत में रिपोर्ट अनसील करेगी और दोनों पक्षों को कॉपी देगी। अगर कोई हिस्सा कॉपी नहीं दिया जा सकता, तो पार्टियों को वकीलों की मौजूदगी में निरीक्षण की इजाजत दी जा सकती है। आपत्तियां दाखिल की जाएं और मामले को अंतिम सुनवाई के लिए लिया जाए। Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद SC ने निर्देश दिया कि रिट पर अंतिम फैसला होने तक पार्टियां साइट पर यथास्थिति बनाए रखेंगी। हालांकि, अप्रैल 2023 के ASI आदेश का पालन जारी रहेगा। यह फैसला भोजशाला विवाद में संतुलन लाने की कोशिश है। दोनों पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए समय बंटवारा किया गया है। प्रशासन पर शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी है।

Municipal Corporation Inspection : भोपाल नगर निगम औचक निरीक्षण में वार्ड प्रभारी अनुपस्थित, मंत्री सारंग ने किया तत्काल निलंबित

Bhopal Municipal Corporation Inspection

हाइलाइट्स भोपाल नगर निगम की बदहाली की एक और तस्वीर आई सामने। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर वार्ड प्रभारी निलंबित। अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 71 के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे मंत्री। Bhopal Municipal Corporation Inspection : मध्य प्रदेश। भोपाल नगर निगम की बदहाली की एक और तस्वीर सामने आई है। अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 71 में मंत्री विश्वास सारंग के औचक निरीक्षण के दौरान वार्ड कार्यालय में सन्नाटा मिला। वार्ड प्रभारी भी अनुपस्थित था। पेंशन संबंधी कामों के लिए आए नागरिकों को परेशानी हो रही थी। Bhopal Chipko Movement : MP नगर में 150 पेड़ों की कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन’, खाद्य भवन निर्माण वृक्षों का बलिदान वार्ड प्रभारी गैरहाजिर मंत्री सारंग जनता की शिकायतों पर वार्ड कार्यालय पहुंचे थे। वहां जाकर देखा तो कार्यालय खाली पड़ा था। वार्ड प्रभारी गैरहाजिर था। मौके पर मौजूद नागरिकों ने बताया कि वे पेंशन के काम के लिए कई दिनों से आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मंत्री ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। Collector-Commissioner Conference : PMO को कलेक्टरों की हर हरकत की खबर…करप्शन पर CS अनुराग जैन की सख्त चेतावनी तत्काल प्रभाव से निलंबित मंत्री के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त ने वार्ड प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई मौके पर ही हुई। मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को परेशान करने वाले अफसरों पर सख्ती बरती जाएगी। अफसरों की अनुपस्थिति से काम ठप यह घटना नगर निगम में कामकाज की बदहाली को दिखाती है। अशोका गार्डन जैसे क्षेत्र में पेंशन और अन्य कामों के लिए लोग बार-बार आते हैं, लेकिन अफसरों की अनुपस्थिति से काम ठप रहता है। मंत्री के इस निरीक्षण से नागरिकों में राहत की भावना है। Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद नगर निगम में पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं। अफसरों की अनुपस्थिति और लापरवाही से जनता परेशान रहती है। मंत्री सारंग ने कहा कि ऐसे मामलों में बिना देरी के कार्रवाई होगी। यह निलंबन अन्य अफसरों के लिए भी चेतावनी है।

Bhopal Chipko Movement : MP नगर में 150 पेड़ों की कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन’, खाद्य भवन निर्माण वृक्षों का बलिदान

Bhopal MP Nagar Cut Trees

हाइलाइट्स MP नगर में नाप-तौल कार्यालय की जमीन पर 64 करोड़ का नया खाद्य भवन प्रस्तावित। 50 साल पुराने करीब 150 पेड़ कटने की तैयारी। गुरुवार को कर्मचारी-पर्यावरणविद् करेंगे ‘चिपको आंदोलन’। Bhopal Chipko Movement : मध्य प्रदेश। भोपाल के एमपी नगर इलाके में करीब 150 पेड़ों पर खतरा मंडरा रहा है। ये पेड़ करीब 50 साल पुराने हैं और नाप-तौल नियंत्रक कार्यालय की जमीन पर लगे हैं। वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन इन पेड़ों को काटकर 64 करोड़ रुपये की लागत से नया 6 मंजिला खाद्य भवन बनाने की तैयारी में है। इस पर पर्यावरणविद् और विभाग के कर्मचारी विरोध में उतर गए हैं। गुरुवार को वे पेड़ों से चिपककर ‘चिपको आंदोलन’ करेंगे और काली पट्टी भी बांधेंगे। Collector-Commissioner Conference : PMO को कलेक्टरों की हर हरकत की खबर…करप्शन पर CS अनुराग जैन की सख्त चेतावनी सभी दफ्तर एक जगह शिफ्ट करने के लिए भवन निर्माण जानकारी के अनुसार, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन सभी दफ्तरों को एक जगह शिफ्ट करने के लिए यह भवन बनाना चाहता है। निर्माण एमपी नगर में नाप-तौल कार्यालय की जमीन पर होगा। कुल खर्च 90 से 100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। परिसर में पीपल, बरगद सहित 40 से 50 साल पुराने करीब 150 पेड़ हैं। इनकी कटाई से पर्यावरण को बड़ा नुकसान होगा। Conversion Case : धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस की भोपाल में दस्तक, सैयद दाऊद अहमद को आगरा कोर्ट ने किया तलब क्या बोले कर्मचारी संघर्ष समिति अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी मप्र नाप-तौल अधिकारी-कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि भोजन अवकाश के दौरान पेड़ों से चिपककर विरोध होगा। सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। उनका कहना है कि नागरिक आपूर्ति निगम (नान) को छोड़कर सभी विभागों के अपने सरकारी भवन हैं। सिर्फ नान के लिए 100 करोड़ का खर्च ठीक नहीं है। अध्यक्ष तिवारी ने आगे कहा कि 7 साल पहले जगह की कमी बताकर नाप-तौल मुख्यालय से उप नियंत्रक व निरीक्षक कार्यालय को जेके रोड क्षेत्र में 50 लाख खर्च कर किराए के दफ्तर में भेजा गया था। Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद वहां स्टाफ के बैठने और जब्त सामान रखने की जगह भी कम है। अब मुख्यालय में टैंक लारी कैलिब्रेशन सुविधा बनाने के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति मांगी गई है। पेड़ काटना और अनावश्यक खर्च दोनों गलत कर्मचारियों का कहना है कि नए भवन के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। अगर भवन 3 साल में बना भी तो मुख्यालय को लाखों रुपये किराए के देने होंगे। वे विरोध कर रहे हैं कि पेड़ काटना और अनावश्यक खर्च दोनों गलत हैं। Rajgarh Youth Assault : युवक के बाल काटने वाले 4 लोगों पर FIR, वीडियो वायरल होने पर पुलिस के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान पर्यावरणविद् और स्थानीय लोग भी इस कटाई के खिलाफ हैं। वे कह रहे हैं कि इतने पुराने पेड़ों को काटना पर्यावरण के लिए बड़ा नुकसान है। प्रदर्शन गुरुवार को भोजन अवकाश के दौरान होगा।

Collector-Commissioner Conference : PMO को कलेक्टरों की हर हरकत की खबर…करप्शन पर CS अनुराग जैन की सख्त चेतावनी

Collector-Commissioner Conference

हाइलाइट्स प्रदेश के कई कलेक्‍टरों को सीएस की फटकार। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस समीक्षा बैठक। मुख्‍य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्‍टरों को दी नसीहत। Collector-Commissioner Conference : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कई जिलों में कलेक्टरों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की दूसरी समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कोई यह न समझे कि सब कुछ छिपा रहता है। किसके यहां क्या पक रहा है? इसकी पूरी जानकारी रहती है।” Conversion Case : धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस की भोपाल में दस्तक, सैयद दाऊद अहमद को आगरा कोर्ट ने किया तलब कलेक्टरों एक करप्शन की खबर PMO तक मुख्य सचिव ने कहा कि मध्यप्रदेश के हर प्रशासनिक मूवमेंट पर पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) नजर रखता है। कलेक्टर चाहे नवाचार करें या किसी तरह की करप्शन जैसी स्थिति में लिप्त हों, पीएमओ तक इसकी जानकारी पहुंचती है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कलेक्टरों की हर एक्टिविटी की जानकारी रखते हैं। क्या बोले मुख्य सचिव अनुराग जैन सीएस अनुराग जैन ने अफसरों को करारा संदेश दिया- “कई बार सीएम कहते हैं कि कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करता। इसलिए कलेक्टरों की जिम्मेदारी है कि वे अपने आचरण संयमित रखें और किसी तरह की शिकायत की स्थिति न आने दें।” Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद बैठक में टॉप-3 और बॉटम-3 जिलों की जानकारी की साझा मुख्य सचिव ने 7 और 8 अक्टूबर को हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के 85 बिंदुओं की जिलावार समीक्षा की। बैठक में टॉप-3 और बॉटम-3 जिलों की जानकारी साझा की गई। कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों को सुधार के सख्त निर्देश दिए गए। ‘मुस्कान अभियान’ की समीक्षा में बताया गया कि 1900 से अधिक बालिकाओं की बरामदगी हुई है। जन जागरूकता में टीकमगढ़, धार और सिंगरौली टॉप रहे, जबकि पन्ना, मुरैना और भिंड बॉटम पर। Rajgarh Youth Assault : युवक के बाल काटने वाले 4 लोगों पर FIR, वीडियो वायरल होने पर पुलिस के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान नया सिस्टम लागू करने के निर्देश राजस्व विभाग की कार्यशैली पर भी मुख्य सचिव ने असंतोष जताया। आरसीएमएस (Revenue Case Management System) में मामलों के निराकरण में देरी पर कहा कि कलेक्टरों का कंट्रोल नहीं दिख रहा। कई मामलों में निराकरण के बाद भी केस दर्ज किए जा रहे हैं। बैठक में एक अधिकारी द्वारा अपनी आईटी कंपनी को काम देने के लिए मामला रोकने का मामला भी सामने आया। मुख्य सचिव ने पहले ही तीन बार नया सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए थे। बैतूल कलेक्टर पर बरसे मुख्य सचिव बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बैठक में मोबाइल फोन चलाया, जिस पर मुख्य सचिव ने खुलकर नाराजगी जताई। मनरेगा की प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया गया। Bhopal Beef Case : गौ हत्यारी महापौर इस्तीफा दो… हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर की बनाई दाढ़ी, मुंह पर पोती कालिख मुख्य सचिव ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे माह में कम से कम दो दिन संयुक्त बैठक और दौरा करें। कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों में समन्वय जरूरी है। समय रहते सुधार न होने पर कार्रवाई अवैध खनिज कारोबार, एससी-एसटी मामलों में देरी और पुराने शासकीय वाहनों को स्क्रैप करने पर भी सख्त निर्देश दिए गए। बैठक की तारीखें चार बार बदलीं, आखिरकार बुधवार को हो पाई। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि पीएमओ और सीएम दोनों की नजर है। समय रहते सुधार न होने पर कार्रवाई होगी।

Conversion Case : धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस की भोपाल में दस्तक, सैयद दाऊद अहमद को आगरा कोर्ट ने किया तलब

Conversion Case

हाइलाइट्स धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस ने दी भोपाल में दस्तक। आगरा कोर्ट ने भोपाल के आरोपी को किया तलब। धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी सैयद दाऊद अहमद फरार। Conversion Case : भोपाल। उत्तर प्रदेश पुलिस ने धर्मांतरण के एक गंभीर मामले में भोपाल में दस्तक दे दी है। आगरा कोर्ट ने आरोपी सैयद दाऊद अहमद को तलब किया है और उसके दो ठिकानों पर नोटिस चिपका दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और 5 फरवरी 2026 तक कोर्ट में पेश नहीं होने पर उसे ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद उसकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद सुनवाई में नहीं हुआ पेश मामले की जानकारी के अनुसार, आरोपी सैयद दाऊद अहमद पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। आगरा कोर्ट ने उसे सुनवाई के लिए तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस आरोपी के दो ठिकानों पर चिपकाया गया है: मकान नंबर 88-C, लाला लाजपत राय कॉलोनी, रायसेन रोड, भोपाल मकान नंबर 53, रिलायबल हाईटेक सिटी, भोपाल Bhopal Beef Case : गौ हत्यारी महापौर इस्तीफा दो… हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर की बनाई दाढ़ी, मुंह पर पोती कालिख आरोपी 5 फरवरी तक पेश नहीं होता तो यूपी पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से नोटिस चिपकाए। पुलिस ने कहा कि अगर आरोपी 5 फरवरी तक पेश नहीं होता तो उसे भगोड़ा घोषित कर कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। दोनों राज्यों के बीच समन्वय से कार्रवाई यह मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा है, लेकिन आरोपी भोपाल में रहता है। यूपी पुलिस ने भोपाल पुलिस से सहयोग मांगा और दोनों राज्यों के बीच समन्वय से कार्रवाई की जा रही है। Rajgarh Youth Assault : युवक के बाल काटने वाले 4 लोगों पर FIR, वीडियो वायरल होने पर पुलिस के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। अगर वह पेश नहीं हुआ तो कोर्ट से भगोड़ा घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। आरोपी पर धर्म परिवर्तन कराने और संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आरोपी की जानकारी हो तो सूचित करें।

Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद

Bhopal Dog Lover Assault

हाइलाइट्स कुत्ता घुमाने पर हुआ विवाद। महिला डॉग लवर से हुई बदतमीजी । बचाने पहुंचे डॉग लवर दोस्त का फोड़ा सिर। Bhopal Dog Lover Assault : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक महिला डॉग लवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुत्ता घुमाने के दौरान हुए विवाद में बदतमीजी की गई और बचाने पहुंचे उसके दोस्त का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। Harda News : आस्था और विश्वास के सामने मौत भी नकमस्तक, बुजुर्ग की मां नर्मदा ने सुनी प्रार्थना बेटे को दिया जीवनदान कुत्ते को घुमा रही थी महिला जानकारी के अनुसार, महिला अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कुत्ते को लेकर आपत्ति जताई और महिला से बदतमीजी की। बात बढ़ने पर महिला के दोस्त ने बचाव के लिए पहुंचा। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। हमले में दोस्त का सिर फोड़ दिया गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। Bhopal Beef Case : गौ हत्यारी महापौर इस्तीफा दो… हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर की बनाई दाढ़ी, मुंह पर पोती कालिख पुलिस ने किया मामला दर्ज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही अयोध्या नगर थाना टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जांच में सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। CCTV फुटेज और गवाहों के बयान भी लिए जा रहे हैं।