Minor Rape Case : खौफ की वजह से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान अब भी फरार

Minor Rape Case

Minor Rape Case : रायसेन। गौहरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 नवंबर को मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आंगनबाड़ी से लेकर तीसरी क्लास तक के बच्चे पिछले चार दिनों से स्कूल नहीं जा रहे। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। मां-बाप बच्चों को घर से बाहर निकलने तक नहीं दे रहे। एक मां ने रोते हुए बताया – “बच्चे कहते हैं कि कोई हमें उठा न ले जाए। तीन-चार दिन से घर में ही बंद हैं। हम खुद स्कूल छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।” कई घरों में बच्चे बाहर खेलना भी बंद कर चुके हैं। Sehore VIT College Chaos : 4000 छात्रों ने बस-कार-एम्बुलेंस फूंकी, पीलिया से मौत का आरोप, पुलिस कैंपस में तैनात स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि अटेंडेंस 60-70% से घटकर 30-40% रह गई है। मंगलवार को पेरेंट्स मीटिंग बुलाई गई थी। आए अभिभावकों के चेहरे पर डर साफ दिख रहा था। वे बोले – “जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा, बच्चे स्कूल नहीं आएंगे।” बच्ची की नानी ने दिखाए खून से सने कपड़े धरना स्थल पर मासूम की नानी रोते-बिलखते खून से सने कपड़े लेकर बैठ गईं। वह बार-बार कह रही थीं – “हमारी बच्ची को इस हाल में छोड़कर गया… हम फांसी या एनकाउंटर चाहते हैं।” कपड़े देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। Sehore Hit and Run Case : मुगीसपुर हिट एंड रन में फरार कार ड्राइवर भोपाल सिंह गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पहुंची पुलिस एम्बुलेंस नहीं आई, दो घंटे तड़पती रही बच्ची ग्रामीण परेश नागर ने बताया कि बच्ची को ओबेदुल्लागंज अस्पताल लाए तो वहां दो घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा। एक एम्बुलेंस खड़ी थी, लेकिन खराब थी। बीएमओ फोन नहीं उठा रहे थे। आखिरकार ग्रामीणों ने निजी कार से बच्ची को एम्स भोपाल पहुंचाया। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है। आरोपी सलमान अब तक फरार 21 नवंबर की शाम आरोपी सलमान (जो श्यामपुर दौराहा का रहने वाला है और जिला बदर रह चुका है) बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया। कई लोगों ने उसे बच्ची के साथ जाते देखा था। बच्ची बाद में जंगल में खून से लथपथ मिली। Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम के विशाल दीवान बने मध्यप्रदेश के 4 चुने हुए युवाओं में इकलौते प्रतिभागी आरोपी पर पहले भी दो चोरी के केस दर्ज हैं – 2024: हनुमानगंज थाना, भोपाल 2019: श्यामपुर पुलिस ने 20 टीमें और 300 से ज्यादा जवान लगा रखे हैं, लेकिन चार दिन बाद भी सलमान का कोई पता नहीं। ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। महिलाएं ठंड में भी रातभर धरने पर बैठी हैं और कह रही हैं – “पकड़ नहीं सकते तो एनकाउंटर कर दो।” Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76% CM सख्त, रायसेन SP लाइन अटैच मंगलवार रात सीएम मोहन यादव ने पीएचक्यू में उच्चस्तरीय बैठक ली। आरोपी की गिरफ्तारी न होने और चक्काजाम पर ढीली कार्रवाई से नाराज होकर उन्होंने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को तुरंत लाइन अटैच कर दिया। साथ ही मिसरोद टीआई संदीप पवार और टीला जमालपुरा के कार्यवाहक टीआई दिनेश प्रताप सिंह को भी हटा दिया। गांव वाले अब सिर्फ एक ही आवाज लगा रहे हैं – “आरोपी को पकड़ो या एनकाउंटर करो।”

Sehore VIT College Chaos : 4000 छात्रों ने बस-कार-एम्बुलेंस फूंकी, पीलिया से मौत का आरोप, पुलिस कैंपस में तैनात

Sehore VIT College Chaos

Sehore VIT College Chaos : सीहोर, मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के आष्टा के पास VIT कॉलेज में मंगलवार देर रात करीब 4000 छात्रों ने जमकर उपद्रव मचाया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज कैंपस में खड़ी एक बस, कई बाइक्स, एक कार और एक एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया। आरओ प्लांट, हॉस्टल की खिड़कियां और परिसर के कई हिस्सों में तोड़फोड़ की गई। एक किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। Sehore Hit and Run Case : मुगीसपुर हिट एंड रन में फरार कार ड्राइवर भोपाल सिंह गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पहुंची पुलिस हंगामा की वजह कॉलेज में लगातार मिल रहा घटिया खाना और पानी है। छात्रों का आरोप है कि खराब पानी की वजह से पीलिया फैल गया है। करीब 100 छात्र आष्टा, सीहोर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती हैं। कुछ छात्रों की मौत तक हो चुकी है। जब छात्रों ने प्रबंधन से शिकायत की तो पहले तो कोई जवाब नहीं मिला। बाद में हॉस्टल वार्डन और गार्ड्स ने कथित तौर पर छात्रों की पिटाई कर दी। इसी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। Pipariya News : बीज दुकानदार ने महिला SADO को दी गाली-धमकी, “सांसद-मंत्री से उठना-बैठना है, तुझे सस्पेंड करवा दूंगा रात करीब 9 बजे से शुरू हुआ हंगामा देर रात तक चलता रहा। छात्रों ने नारेबाजी की और परिसर में आगजनी-तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही आष्टा, जावर, पार्वती, कोतवाली और मंडी थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और एसडीओपी आकाश अमलकर ने छात्रों से बातचीत कर किसी तरह उन्हें शांत कराया। एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कॉलेज में 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कई छात्र अपने घरों को लौट रहे हैं। बुधवार को छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच संयुक्त बैठक होगी जिसमें उनकी हर शिकायत सुनी जाएगी। Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे” कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसडीओपी आकाश अमलकर ने कहा – “सभी छात्र बाहर निकल चुके हैं। कोई छात्र परिसर में नहीं है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।” वीडियो में साफ दिख रहा है कि गार्ड लाठी लेकर छात्रों पर टूट पड़े थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन उनकी जान-माल की कोई परवाह नहीं करता। अब प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हर मसले का जल्द समाधान किया जाएगा।

Sehore Hit and Run Case : मुगीसपुर हिट एंड रन में फरार कार ड्राइवर भोपाल सिंह गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पहुंची पुलिस

Sehore Hit and Run Case

Sehore Hit and Run Case : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के मुगीसपुर में 21 नवंबर की रात हुए दिल दहला देने वाले हिट एंड रन मामले में मंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पांच दिन से फरार चल रहे कार ड्राइवर भोपाल सिंह वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे में गुडवेला निवासी कृष्णा वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शुभम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज अभी भोपाल के अस्पताल में चल रहा है। Pipariya News : बीज दुकानदार ने महिला SADO को दी गाली-धमकी, “सांसद-मंत्री से उठना-बैठना है, तुझे सस्पेंड करवा दूंगा सूचनाकर्ता प्रेम सिंह वर्मा ने बताया कि 21 नवंबर की रात करीब 9 बजे शुभम और कृष्णा सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी चितवलिया निवासी भोपाल सिंह वर्मा की तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम को गंभीर चोटें आईं। आरोपी ड्राइवर बिना रुके कार समेत मौके से फरार हो गया। Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76% परिजनों ने मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिख रहा था कि हादसे के बाद आरोपी कार तेज गति से भागी थी। नंबर प्लेट की मदद से पुलिस ने भोपाल सिंह वर्मा तक पहुंच बनाई। Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी मंगलवार देर रात पुलिस ने छापेमारी करके भोपाल सिंह को धर दबोचा। हादसे में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। परिजनों ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि सीसीटीवी और त्वरित कार्रवाई की वजह से आरोपी पकड़ा गया। अब उन्हें उम्मीद है कि दोषी को कड़ी सजा मिलेगी।

Pipariya News : बीज दुकानदार ने महिला SADO को दी गाली-धमकी, “सांसद-मंत्री से उठना-बैठना है, तुझे सस्पेंड करवा दूंगा

Pipariya News

Pipariya News : नर्मदापुरम। पिपरिया के हथवांस में एक बीज दुकानदार ने शासकीय निरीक्षण के दौरान महिला वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO) के साथ इतनी अभद्रता की कि पूरा इलाका हैरान रह गया। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे SADO निराली आर्य अपनी टीम के साथ शोभापुरा रोड स्थित “मां श्री कृषि सेवा केंद्र” पर रूटीन सैंपलिंग और निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। दुकान पर मौजूद चैनसिंह ठाकुर (दुकान मालिक रोहित ठाकुर के पिता) ने न सिर्फ सैंपल देने से इनकार कर दिया, बल्कि गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76% जब टीम ने गेहूं की पांच बोरियां देखकर बिल मांगा तो चैनसिंह भड़क गए। उन्होंने कहा – “ये बोरियां किसी किसान की हैं, मुझे नहीं पता।” जब अधिकारी ने पूछा कि कोई भी व्यक्ति आपकी दुकान पर बीज छोड़कर कैसे चला गया, तो चैनसिंह ने तमतमाते हुए कहा – “मेरा मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद और विधायक के साथ उठना-बैठना है, तुझे आज ही सस्पेंड करवा दूंगा!” Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम के विशाल दीवान बने मध्यप्रदेश के 4 चुने हुए युवाओं में इकलौते प्रतिभागी माहौल बिगड़ता देख SADO निराली आर्य ने अपना मोबाइल निकाला और 18 सेकंड का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चैनसिंह उंगली दिखाते हुए कह रहे हैं – “क्या फोटो खींच रही है? उल-जलूल बात की तो अच्छा नहीं होगा!” महिला अधिकारी बार-बार कह रही हैं – “अंकल जी, इतनी बदतमीजी क्यों कर रहे हैं?” Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे” वीडियो बनता देख चैनसिंह और आग बबूला हो गए, लेकिन पास खड़े लोगों और टीम की मौजूदगी में पीछे हट गए। इसके बाद निराली आर्य अपनी टीम के साथ थाने पहुंची और रात 8:45 बजे मंगलवारा थाना में चैनसिंह ठाकुर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत FIR कायम कर ली है और जांच शुरू कर दी है। Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा SADO निराली आर्य ने बताया – “हमारा काम ही बीज की गुणवत्ता जांचना है। हमने कोई गलत काम नहीं किया। फिर भी इतनी अभद्रता की गई। मैंने सिर्फ अपना बचाव किया और सबूत के लिए वीडियो बनाया।”

Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76%

Bhopal voter list revision

Bhopal voter list revision : भोपाल। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में शुरू में पीछे चल रहा भोपाल अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार रात तक जिले की सभी सात विधानसभाओं में कुल 44% फॉर्म डिजिटलाइज हो चुके हैं। सिर्फ एक दिन में 7% की बढ़ोतरी हुई है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। सबसे अच्छा प्रदर्शन बैरसिया विधानसभा का रहा, जहां 76% काम पूरा हो गया। Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम के विशाल दीवान बने मध्यप्रदेश के 4 चुने हुए युवाओं में इकलौते प्रतिभागी भोपाल जिले में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाता हैं। इनके लिए 20.91 लाख फॉर्म बांटे जा चुके हैं। 19 नवंबर तक सिर्फ 7.37% फॉर्म ही वापस आए थे, जो सोमवार सुबह तक बढ़कर 37% हो गए। फिर मंगलवार को 7% की और छलांग लगी। अब अगले 10 दिनों में शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का टारगेट है। विधानसभा-वार ताजा स्थिति बैरसिया → 76% हुजूर → 48% भोपाल उत्तर → 42.5% नरेला → 38% Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे” गोविंदपुरा → 35.6% भोपाल मध्य → 34% भोपाल दक्षिण-पश्चिम → 34% नए-नए प्रयोग भी हो रहे हैं। नरेला और गोविंदपुरा में एसडीएम भुवन गुप्ता ने नारायण श्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों को वॉलिंटियर बनाया है। अशोका गार्डन से 80 फीट रोड और पुष्पा नगर-रेलवे स्टेशन तक करीब 30 बीएलओ लगे हैं, जिनमें से 14 का काम धीमा चल रहा था। अब हर धीमे बीएलओ के साथ कॉलेज के 5-5 छात्रों की टीम बुधवार से मैदान में उतर गई है। ये बच्चे घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने और डिजिटलाइज करने में बीएलओ की मदद कर रहे हैं। Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्ती भी दिखाई है। भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ अजीत सिंह बुंदेला को गंभीर लापरवाही के लिए तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। उन पर आरोप है कि वे तय समय में काम पूरा नहीं कर पाए, फील्ड में नहीं गए और प्रगति शून्य रखी। इसे चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन माना गया। अब सभी एसडीएम और बीएलओ पूरी ताकत लगा रहे हैं ताकि 5 दिसंबर तक भोपाल 100% डिजिटलाइजेशन का लक्ष्य हासिल कर ले।

Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम के विशाल दीवान बने मध्यप्रदेश के 4 चुने हुए युवाओं में इकलौते प्रतिभागी

Sardar @150 Unity March

Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देशभर में हो रहे भव्य आयोजनों में नर्मदापुरम का नाम भी गर्व से लिया जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने देशभर से सिर्फ 150 युवाओं को “सरदार @150 यूनिटी मार्च” के लिए चुना है। इनमें मध्यप्रदेश के मात्र चार युवा हैं और नर्मदापुरम संभाग से इकलौते प्रतिभागी हैं – विशाल दीवान। Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे” यह ऐतिहासिक पदयात्रा 26 नवंबर को गुजरात के करमसद (सरदार पटेल का पैतृक गांव) से शुरू होगी और 6 दिसंबर को केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” पर समाप्त होगी। 11 दिनों में कुल 190 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की जाएगी। हर दिन युवा 15 से 18 किलोमीटर तक चलेंगे। खास बात यह है कि इस पूरे मार्च में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे खुद युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। हर दिन कोई न कोई केंद्रीय मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री-मंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रीय स्तर की हस्ती मार्च का नेतृत्व करेंगे। सरदार पटेल के जीवन से जुड़े दस अलग-अलग विषयों पर हर शाम “सरदार सभा” में व्याख्यान भी होंगे। Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी मंगलवार को विशाल दीवान गुजरात के लिए रवाना हो गए। रवानगी से एक दिन पहले सोमवार दोपहर नर्मदापुरम में भावुक विदाई समारोह हुआ। एसपी ऑफिस परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने विशाल को तिलक लगाया और हाथ में तिरंगा थमाया। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सुंदरम अग्रवाल, सुमित गौर, विजय चौकसे, पूर्व नगरमंत्री मनीष परदेशी, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, पार्षद बंटी परिहार, सागर शिवहरे सहित सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ विदाई दी। Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार विशाल ने बताया, “यह मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। सरदार पटेल ने जिस तरह देश को एक सूत्र में पिरोया, हम युवा भी उसी संदेश को पैदल चलकर पूरे देश तक पहुंचाएंगे।” नर्मदापुरम के लोग गर्व से कह रहे हैं – “हमारा विशाल पूरे देश के 150 में चुना गया, यह हम सबकी जीत है।”

Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे”

Criminals Challenge Police in Bhopal

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में अपराधी अब खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं। गौतम नगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार रात हुई कार तोड़फोड़ की घटना के बाद गिरफ्तार चार बदमाशों के साथियों ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक बदमाश हाथ में नंगा चाकू लहराते हुए कह रहा है – “हम पहली बार जेल नहीं जा रहे, जेल से डरते भी नहीं। लेकिन जिन-जिन लोगों ने हमारी मुखबिरी की है, उन्हें कत्ल कर देंगे। जेल से बाहर आते ही सबके नाम लेंगे और ऐसे खुलासे करेंगे कि सबके होश उड़ जाएंगे।” Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी वीडियो में बदमाश बार-बार चाकू दिखाते हुए धमकी देता नजर आ रहा है। उसने साफ कहा कि जिसने भी पुलिस को सूचना दी, उसका काम तमाम कर देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में दहशत फैला रहा है। दरअसल शनिवार रात ग्रीन पार्क कॉलोनी में लड्डू गैंग के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया था। फरियादी चंदन इंदौरिया ने बताया – “हम सीहोर से लौटे थे। कार घर के सामने पार्क की थी। लड्डू और उसके साथी शराब पीकर आ रहे थे। कार देखते ही गालियां देने लगे। जब हमने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। डर के मारे हम घर में बंद हो गए। बाहर निकलकर उन्होंने हमारी कार समेत सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।” Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा घटना के बाद गौतम नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं: अंकित यादव (24) – काली मंदिर के पास, टीला जमालपुरा आर्यन पंथी (20) – शिवालय मंदिर के पास, टीला जमालपुरा अर्जुन सिंह सोंधिया (22) – इब्राहिमगंज चीनू उर्फ कुनाल कुरील (18) – काली मंदिर के पास, टीला जमालपुरा मुखिया लड्डू और उसके कुछ साथी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वायरल वीडियो की भी जांच शुरू हो गई है। Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिख रहा शख्स फरार आरोपियों में से एक हो सकता है। लोगों में गुस्सा है कि जब चार बदमाश पकड़े जा चुके हैं, फिर भी बाकी गुंडे इतनी हिम्मत कैसे दिखा रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी

Vidisha Nayab Tehsildar Death

Nayab Tehsildar Death : मध्य प्रदेश। विदिशा जिले के तहसील मुख्यालय में उस वक्त सन्नाटा छा गया जब सबको पता चला कि यहां पदस्थ युवा नायब तहसीलदार कविता कडेला (27) की सरकारी क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के का बताया जा रहा है। कविता कडेला विदिशा तहसील में ही नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थीं और सरकारी आवास में अकेली रहती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह अपनी क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत पर थीं। अचानक पैर फिसलने या किसी अन्य वजह से वह नीचे जा गिरीं। Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा जमीन पर गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही तहसील के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले को खंगाल रही है- यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या कुछ और? Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार पास-पड़ोस में रहने वाले अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो जल्द ही विदिशा पहुंच रहे हैं। कविता कडेला बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव की अफसर मानी जाती थीं। मात्र 27 साल की उम्र में उन्होंने नायब तहसीलदार का पद हासिल कर सबको प्रभावित किया था। उनकी अचानक मौत से पूरे तहसील परिसर में मातम पसरा हुआ है। सहकर्मी अविश्वास में हैं कि इतनी जिंदादिल लड़की के साथ ऐसा कैसे हो गया। Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा

MP suicide case

Indore Suicide News : मध्य प्रदेश। इंदौर में सोमवार को एक ही दिन में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। सबसे दर्दनाक मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है, जहां 19 साल की होनहार छात्रा प्रियांशी राव ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। प्रियांशी देवास जिले के बरोठा गांव की रहने वाली थी और इंदौर में अपने दो दोस्तों नवीन व एक अन्य के साथ मिलकर छोटा सा कैफे चलाती थी। साथ ही पीएस डिप्लोमा की पढ़ाई भी कर रही थी। सोमवार शाम वह कैफे पर नहीं पहुंची। Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार जब दोस्तों ने फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। परेशान होकर दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और हालत संदिग्ध लगी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्रियांशी का शव फांसी पर लटका मिला। टीआई सुशील पटेल ने बताया कि प्रकरण में मर्ग कायम कर लिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन कुछ दिन पहले प्रियांशी का चेस्ट का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह काफी डिप्रेशन में थी। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। प्रियांशी के पिता धर्मेंद्र राव किसान हैं। दो बहनें हैं – एक माता-पिता के साथ रहती है, दूसरी भोपाल में पढ़ाई कर रही है। प्रियांशी अपने दोस्त नवीन से ज्यादा बातें करती थी। नवीन अभी होशंगाबाद में है, लौटते ही उससे पूछताछ की जाएगी। Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट द्वारकापुरी क्षेत्र में पानी का टैंकर चलाने वाले मोहन (45) ने सोमवार देर शाम पत्नी रेखा से किसी बात पर झगड़ा किया। गुस्से में पत्नी घर से चली गई। इसी दौरान मोहन ने फांसी का फंदा लगा लिया। जब पत्नी लौटी तो मोहन का शव लटका देखकर चीख पड़ी। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीसरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले अब्दुल नाम के युवक ने भी सोमवार को फांसी लगा ली। उस वक्त माता-पिता काम पर गए थे। घर लौटने पर परिजनों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है। Betul News : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, ICU में तोड़ा दम, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे इंदौर में लगातार बढ़ रहे सुसाइड के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि डिप्रेशन, पारिवारिक तनाव और आर्थिक परेशानी मुख्य वजह बन रही हैं।  

Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News

Betul Crime News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है – अब भागने की कोई जगह नहीं बची। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में दोनों आरोपियों को चंद घंटों में धर दबोचा और जेल भेज दिया। पहला मामला रावणवाड़ी गांव का है। यहां के 32 साल के सस्तीराम यादव पर आरोप था कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शिकायत की तो सस्तीराम फरार हो गया और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छिप गया। Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट पुलिस ने सायबर सेल की मदद से उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद कोतवाली की टीम रातों-रात राजनांदगांव पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। बैतूल लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया। दूसरा मामला और भी हैरान करने वाला है। जिला जेल परिसर में ही रहने वाले 56 साल के दीनदयाल बांईया पर 14 अगस्त को एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। महिला ने तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अदालत के जरिए जेल पहुंचा दिया। Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज एसपी वीरेंद्र जैन ने साफ कहा- “महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। चाहे आरोपी जिले में हो या बाहर, उसे पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अपराधों पर और सख्ती की जाएगी। इन दोनों सफल कार्रवाइयों में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल और महिला उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे की टीम ने अहम भूमिका निभाई। लोगों ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि जब पुलिस इतनी तेजी दिखाती है तो महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Rajgarh News

Rajgarh News : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को जिले के 10 बड़े शासकीय कार्यालयों के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और बिना हेलमेट आए कर्मचारियों-अधिकारियों की चेकिंग की गई। नतीजा – पूरे जिले में 13 सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट के पकड़े गए। उनसे कुल 15,000 रुपये का चालान काटा गया। इतना ही नहीं, इन सभी के नाम नोट करके संबंधित विभाग के प्रमुखों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अलग से पत्र भेजा जाएगा। Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी के निर्देश पर चलाया गया। कुछ दिन पहले हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में उन्होंने साफ कहा था – “जो खुद कानून की रक्षा करते हैं, वे खुद कानून तोड़ते नहीं दिखने चाहिए।” इसलिए अब दोपहिया वाहन से आने वाला हर सरकारी कर्मचारी हेलमेट लगाकर ही कार्यालय में घुसेगा, वरना कार्रवाई पक्की। शनिवार सुबह से ही चेकिंग पॉइंट लग गए थे। ये जगहें थीं: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ शासकीय पीजी कॉलेज राजगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज राजगढ़ Vidisha power outage : विदिशा में आज 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल, ब्रिटानिया-वॉटर वर्क्स समेत कई इलाकों में कटौती पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजगढ़ थाना कोतवाली और पुलिस लाइन राजगढ़ शासकीय पीजी कॉलेज ब्यावरा शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल चौराहा ब्यावरा एसडीएम कार्यालय ब्यावरा लगभग 200 से 250 कर्मचारियों की चेकिंग हुई। इनमें से 13 लोग बिना हेलमेट के दफ्तर पहुंचे थे। पुलिस ने तुरंत चालान काटा और आगे कार्रवाई के लिए नाम भेज दिए। Betul News : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, ICU में तोड़ा दम, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे एसपी तोलानी ने साफ कहा है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। अब प्राइवेट स्कूल, कोचिंग सेंटर और बैंकों में भी इसी तरह हेलमेट चेकिंग होगी। साथ ही यातायात थाना ने शनिवार को ही एमबी एक्ट के तहत 24 अन्य वाहनों का चालान किया। इनमें 4 वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण पकड़े गए। कुल मिलाकर 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। MP SIR Survey : पिपरिया में दर्दनाक हादसा, SIR सर्वे ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक सुजान सिंह को स्पेशल ट्रेन ने कुचला लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब सरकारी कर्मचारी ही हेलमेट नहीं लगाएंगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जाए। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में कितने लोग नियम का पालन करते हैं।

Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज

Rajgarh News

Rajgarh News : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तहसील के छोटे से गांव दरावरी में बंदर के प्रति लोगों की आस्था ने सबको हैरान कर दिया। पिछले दिनों गांव में एक बंदर की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने उसे हनुमानजी की बानर सेना का सदस्य मानते हुए इंसान की तरह ही पूरा अंतिम संस्कार किया और मंगलवार को ग्यारहवीं के दिन मृत्यु-भोज भी कराया। Vidisha power outage : विदिशा में आज 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल, ब्रिटानिया-वॉटर वर्क्स समेत कई इलाकों में कटौती घटना 7 नवंबर की है। जंगल से एक बंदर गांव में आया था। उछल-कूद करते समय वह ऊंचाई से गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन 8 नवंबर को पूरा गांव इकट्ठा हुआ। डीजे बजाया गया, डोल बनाया गया और बंदर की शव-यात्रा निकाली गई। श्मशान घाट पर लकड़ियों की चिता सजाई गई और हिंदू रीति-रिवाज से उसका दाह-संस्कार किया गया। Betul News : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, ICU में तोड़ा दम, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे ग्यारहवें दिन यानी सोमवार को गांव के पटेल बीरमसिंह सौंधिया पांच पंचों के साथ बंदर की अस्थियां लेकर उज्जैन पहुंचे। क्षिप्रा नदी के किनारे पंडितों से पूरी विधि करवाई और अस्थियों का विसर्जन किया। पटेल ने बंदर के लिए अपनी दाढ़ी भी बनवा ली, जो गांव में श्राद्ध के समय की परंपरा है। मंगलवार को गांव में भारी आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और करीब एक लाख रुपये जमा हुए। इसी पैसे से पूड़ी, आलू-सब्जी, सेव, नमकीन, गुलाब जामुन जैसे कई स्वादिष्ट पकवान बनवाए गए। Bhopal News : कोलार-बैरागढ़ में 155 करोड़ का नया सीवेज सिस्टम, CM मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन भोज में सिर्फ दरावरी गांव ही नहीं, आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। सभी ने बंदर की आत्मशांति के लिए प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। ग्रामीणों का कहना है- “बंदर बजरंगबली की सेना का सैनिक है। उसका संस्कार नहीं करते तो पाप लगता। हमने इंसान की तरह ही उसकी विदाई की ताकि हनुमानजी प्रसन्न हों और गांव पर कोई संकट न आए।”